एक्सप्लोरर

वैक्सीन के बहाने लोगों के शरीर में डाली जा रही है माइक्रोचिप, जानिए क्या है इस दावे का सच?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सरकार वैक्सीन के बहाने लोगों को काबू में करने के लिए माइक्रोचिप प्लांट कर रही है. जानिए क्या है इस दावे की सच्चाई?

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है. एक्सपर्ट्स ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन को सुरक्षा कवच बताया है. ऐसे में देश के हर नागरिक को वैक्सीन मिल सके इसके लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत से ही कुछ अफवाहें लगातार फैलती रही हैं. इस बीच एक नया दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दावे में कहा जा रहा है कि सरकार वैक्सीन के बहाने लोगों के शरीर में माइक्रोचिप ट्रांसप्लांट कर रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह के दावों से जुड़े कई वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. आज ऐसे ही दावों की सच्चाई की पड़ताल करेंगे और उनका सच आपको बताएंगे.

 सोशल मीडिया पर दावा-

वायरल हो रहे वीडियोज के अंदर दावा किया जा रहा है कि सरकार कोरोना वैक्सीन के बहाने लोगों के शरीर में माइक्रोचिप्स प्लांट कर रही है ताकि उन्हें अपने वश में किया जा सके.

 ये है दावे का सच-

तमाम पड़ताल के बावजूद ऐसा कोई भी तथ्य सामने नहीं आया है जिससे माइक्रोचिप्स प्लांट करने के दावे को सही ठहराया जा सके. दरअसल वैक्सीनेशन को लेकर ये अफवाह फैलाई गई है. ना ही ऐसी कोई खबर है कि सरकार ने पासपोर्ट के लिए वैक्सीन लगवाना अनिवार्य किया है. ऐसे में जांच के बाद सोशल मीडिया पर किया गया ये दावा झूठा पाया गया है. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैली थी कि बिल गेट्स लोगों के बायोमीट्रिक डाटा इकट्ठा करने के लिए वैक्सीनेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये दावा भी जांच के बाद झूठा पाया गया था. देश में कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार ने ना सिर्फ वैक्सीनेशन ड्राइव को तेज किया है बल्कि कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है. ऐसे में सही यही होगा कि हर कोई वैक्सीन को दोनों डोज ले ताकि कोरोना के खिलाफ जंग को जीता जा सके.

ये भी पढ़ें-

SPO की हत्या को लेकर J&K पुलिस ने कहा- बेगुनाहों को निशाना बना रहे आतंकी, ऐसा करने वाले बचेंगे नहीं

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया जम्मू एयर फ़ोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन हमलों का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget