एक्सप्लोरर

ट्रेन में TTE ने मांगा टिकट तो रोने लगी लड़की, यूजर्स बोले- मैडम ड्रामा नहीं

जानकारी के मुताबिक, लड़की ट्रेन की आरक्षित बोगी में आराम से सफर कर रही थी. चेकिंग के दौरान जब टीटीई ने उनसे टिकट दिखाने का आग्रह किया, तो कोई वैध टिकट पेश करने के बजाय लड़की अचानक रोने-धोने लगी.

सोशल मीडिया पर ट्रेन के सफर से जुड़ा एक और ड्रामा वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. दावा किया जा रहा है कि रिजर्व्ड कोच में बिना टिकट सफर कर रही एक लड़की से जब TTE ने टिकट मांगा, तो नियम का पालन करने के बजाय मैडम विक्टिम कार्ड खेलने लगीं. जैसे ही टिकट चेकिंग अधिकारी ने पेनल्टी या टिकट दिखाने को कहा, लड़की अचानक इमोशनल हो गई और रुआंसी होकर बोली “ये होता है लड़कियों के साथ.” हालांकि इस पूरे मामले और वीडियो की पूरी सच्चाई की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने इंटरनेट पर जेंडर कार्ड बनाम रेलवे नियमों की बहस को हवा दे दी है.

TTE ने मांगा टिकट तो बनीं बेचारी, विक्टिम कार्ड देख सहयात्री भी हैरान

सामने आई जानकारी के मुताबिक, लड़की ट्रेन की आरक्षित बोगी में आराम से सफर कर रही थी. चेकिंग के दौरान जब टीटीई ने उनसे टिकट दिखाने का आग्रह किया, तो कोई वैध टिकट पेश करने के बजाय लड़की अचानक रोने-धोने लगी. बात इतने पर ही खत्म नहीं हुई, उसने टीटीई पर सवाल खड़े करते हुए सीधे कह दिया कि लड़कियों को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है. बोगी में मौजूद बाकी यात्री भी लड़की का यह रवैया देखकर हैरान रह गए कि जब बात सिर्फ रेलवे के नियम मानने की है, तो इसमें जेंडर कहां से आ गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Naughty Foofaji (@foofaji)

'रूल सबके लिए बराबर हैं', सोशल मीडिया पर भड़के लोग

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया, यूजर्स ने लड़की की क्लास लगानी शुरू कर दी. लोग साफ तौर पर कह रहे हैं कि ट्रेन में बिना टिकट चलना गैरकानूनी है, चाहे आप लड़के हों या लड़की. इंटरनेट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि टीटीई सिर्फ अपनी ड्यूटी निभा रहा था, लेकिन हर बात में “लड़कियों के साथ ऐसा होता है” वाला कार्ड खेलना बिल्कुल गलत है. लोगों का कहना है कि अगर नियम का पालन कराना उत्पीड़न है, तो फिर रेलवे को टिकट सिस्टम ही खत्म कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

रेलवे नियम और पैसेंजर की जिम्मेदारी पर छिड़ी बहस

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे में बिना टिकट यात्रा करने वालों और ऑन-ड्यूटी अधिकारियों के अधिकारों पर बड़ी बहस छेड़ दी है. नेटिजन्स का कहना है कि नियमों का पालन हर नागरिक के लिए एक समान होना चाहिए. निष्पक्षता और सम्मान दोनों तरफ से जरूरी है. अधिकारी को मर्यादा में रहकर काम करना चाहिए और यात्री को बिना किसी फालतू ड्रामे के रेलवे के कायदे-कानूनों का सम्मान करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget