एक्सप्लोरर

दिव्यांग शख्स का जिगरा देख हिल जाएगा दिमाग, व्हीलचेयर पर की बंजी जंपिंग- गौतम अडानी का शेयर किया वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: एडवेंचर स्पोर्ट्स का शौक रखने वाले मेहता ने अपनी लिमिट्स को पुश करते हुए बंजी जंपिंग करने का फैसला किया. आमतौर पर यह स्पोर्ट बेहद हिम्मत भरा होता है.

Trending Video: जब हौसले बुलंद हों, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती. ऐसा ही कुछ कर दिखाया अडानी ग्रुप के एक कर्मचारी के मेहता ने, जिन्होंने व्हीलचेयर पर रहते हुए बंजी जंपिंग कर सबको हैरान कर दिया. उनके इस साहसिक कारनामे की चर्चा हर ओर हो रही है. खुद गौतम अडानी ने भी उनकी तारीफ की और उन्हें लोगों के लिए प्रेरणा देने वाला बताया. के मेहता, जो कि अडानी ग्रुप में काम करते हैं, लंबे वक्त से व्हीलचेयर पर हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में रुकावट नाम की कोई चीज नहीं. एडवेंचर स्पोर्ट्स का शौक रखने वाले मेहता ने अपनी लिमिट्स को पुश करते हुए बंजी जंपिंग करने का फैसला किया. आमतौर पर यह स्पोर्ट बेहद जोखिम भरा होता है, लेकिन व्हीलचेयर पर रहते हुए इसे अंजाम देना किसी चमत्कार से कम नहीं.

कर्मचारी ने जो कहा वो करके दिखाया, गौतम अडानी ने की तारीफ

बंजी जंपिंग का यह रोमांचक स्टंट उन्होंने ऋषिकेश के मशहूर बंजी जंपिंग पॉइंट से किया, जहां कई फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच जैसे ही उन्होंने जंप लगाया, वहां मौजूद दर्शक हैरान रह गए और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाया. गौतम अदानी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा..."ज्यादातर लोग रोमांच के लिए ऐसा करते हैं. हमारे अपने अदानी के कर्मचारी के मेहता ने यह बयान देने के लिए किया."

आगे गौतम ने कहा..."ऋषिकेश की ऊंचाइयों से, अपनी व्हीलचेयर पर बंधे के ने एक ऐसी छलांग लगाई जिसने दुनिया को बता दिया, कोई भी बाधा, कोई भी डर, इच्छाशक्ति को नहीं रोक सकता. के, आप सिर्फ हमें प्रेरित ही नहीं करते, आप अदानियन होने का मतलब फिर से परिभाषित करते हैं. हम करके दिखाते हैं."

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है...छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर बांधे तारीफों के पुल

सोशल मीडिया पर गौतम अडानी ने जैसे ही वीडियो को शेयर किया वैसे ही इसे हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया. इसके बाद यूजर्स ने के मेहता की जमकर तारीफ भी की. एक और यूजर ने लिखा...हम अडानी ग्रुप वाले कहते नहीं करके दिखाते हैं. एक और यूजर ने लिखा...बंजी जंपिंग वैसे ही इतना हौसले वाला काम है, व्हील चेयर पर तो ये और मुश्किल हो जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या बात है के मेहता, आपने हम सभी का हौसला बढ़ा दिया.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर... हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Girl Jumping With Live Ajgaar: अजगर से रस्सी कूद खेलने लगी बच्ची, वीडियो देख हलक में आईं यूजर्स की सांसें
अजगर से रस्सी कूद खेलने लगी बच्ची, वीडियो देख हलक में आईं यूजर्स की सांसें
Roadside Food Stall Viral Video: मेरी सैलरी बताने लायक नहीं... सड़क किनारे ठेला लगा हर महीने 1.5 लाख कमाता है शख्स, वायरल वीडियो
मेरी सैलरी बताने लायक नहीं... सड़क किनारे ठेला लगा हर महीने 1.5 लाख कमाता है शख्स, वायरल वीडियो
CJP Spokesperson Vijeta Dahiya Viral Video : 'मैंने बर्गर क्यों खाया?' ट्रोल्स पर भड़के CJP प्रवक्ता विजेता दहिया, वीडियो पर दी सफाई
'मैंने बर्गर क्यों खाया?' ट्रोल्स पर भड़के CJP प्रवक्ता विजेता दहिया, वीडियो पर दी सफाई
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget