एक्सप्लोरर

Video: बेटे की स्टंटबाजी से परेशान था पिता, बाइक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक पिता ने अपने बेटे की बाइक को ही आग लगा दी, पिता अपने बेटे की स्टंट बाजी से परेशान था. जब बेटा नहीं माना तो पिता को यह कदम उठाना पड़ा.

Trending Video: जवानी का खून और हाथ में सुपर बाइक, हुड़दंग मचाने का इससे अच्छा कारण किसी नौजवान के पास हो ही नहीं सकता. अक्सर नौजवान अपनी जवानी के जोश में घर वालों से जिद करके सुपर बाइक ले लेते हैं और फिर इसे ऐसा रगड़ते हैं कि बाइक भी पनाह मांग जाती है. ऐसे में मलेशिया के एक पिता ने अपने बेटे की स्टंट की आदतों से तंग आकर उसकी बाइक को ही आग लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों ने वीडियो पर हैरानी जताई है तो कुछ ने इसे सही करार दिया है.

बेटे की हरकतों से परेशान पिता ने फूंक डाली बाइक

मलेशिया में एक पिता का गुस्सा उस वक्त परवान चढ़ गया जब उसने अपने बेटे की गलत हरकतों को देखा. अपने बेटे की हरकतों से पिता आहत था और उसने बेटे की बाइक को जलाने का फैसला ले लिया. आपको बता दें कि शख्स का बेटा अपनी बाइक को लेकर लापरवाह था, वह इसे तेज रफ्तार से चलाया करता था और स्टंट के वीडियो बनाया करता था. कई बार समझाने के बाद भी जब उसने मनमानी की तो पिता ने बाइक को ही बीच सड़क पर आग लगा दी. पिता अपने बेटे की लगातार खतरनाक आदतों और जान को जोखिम में डालने वाले शौक से काफी ज्यादा आहत था. जिसके बाद उसने जान के नुकसान से ज्यादा फायदा माल का नुकसान उठाने में देखा और बाइक को आग लगा दी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Goody Malaysia (@goodymalaysiaofficial)

यह भी पढ़ें: छत से कूदे जाल में अटके महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, वीडियो वायरल होने के बाद लोग ले रहे मजे

मौत की खबर सुनने से अच्छा है बाइक ही जला डालूं

वीडियो में एक गुस्सेल बाप को सड़क किनारे जलती हुई बाइक के पास खड़े हुए देखा जा सकता है. वह अपनी गुस्सेल आवाज में अपने बेटे के प्रति निराशा और आग बबूला होता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में शख्स को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि सड़क पर रेसिंग के दौरान उनके बेटे की मौत की खबर मिलने का डर उन्हें सताए इससे तो अच्छा है कि वह इस बाइक को ही जलाकर खाक कर दे. शख्स ने बाइक की लपटों की तरफ इशारा करके ये भी कहा कि इससे पहले कि मैं यह सुनूं कि मेरा बेटा मैट रेम्पिट रेस लगाते हुए मर गया है मैं खुद ही उसे इस बाइक से छुटकारा दिला देता हूं.

यह भी पढ़ें: बिल गेट्स की कंपनी का ब्रैंड एंबेसडर बन गया डॉली चायवाला? जान लें क्या है वायरल हो रहे दावे का सच

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो को Goody Malaysia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....इस बाप को सलाम है. एक और यूजर ने लिखा....इसलिए कहते हैं बाप का गुस्सा तुम्हें सुरक्षित रखने के लिए होता है न कि जलील करने के लिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इसने वही किया जो हर एक पिता को करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कनाडा में नौकर और वेटर बनने के लिए कतार में खड़े हजारों भारतीय छात्र, हैरान करने वाला वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Preschool Fees Viral Video : अमेरिका में प्री-स्कूल की फीस मारुति ब्रेजा जितनी! देखें वायरल वीडियो
अमेरिका में प्री-स्कूल की फीस मारुति ब्रेजा जितनी! देखें वायरल वीडियो
Dog Surgery Viral Video: 220 करोड़ खर्च कर युवक बना 'कुत्ता'? वीडियो वायरल
220 करोड़ खर्च कर युवक बना 'कुत्ता'? वीडियो वायरल
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget