एक्सप्लोरर

ये कैसी शादी है भाई? लिफाफा नहीं तो खाना नहीं, यूजर्स बोले- बेशर्मी की हद है; वीडियो वायरल

वीडियो में दावत सिर्फ उन्हीं के लिए है जो साथ में लिफाफा लेकर आए हैं. बाकी मेहमानों के लिए प्यार से रास्ता दिखाया जा रहा है. पैसा नहीं तो प्लेट नहीं. इस अनोखे सिस्टम ने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है.

Trending Video: शादियों में आपने कई तरह के नियम-कानून देखे होंगे. कहीं डीजे पर डांस के लिए लड़ाई, कहीं फोटोग्राफर को लेकर खींचतान तो कहीं खाने के काउंटर पर मारामारी. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने तो शादी समारोह की दुनिया में एक नया ट्रेंड ही सेट कर दिया है. अब तक सुना था कि शादी में दावत रिश्तों के नाम होती है, लेकिन इस वीडियो में दावत सिर्फ उन्हीं के लिए है जो साथ में लिफाफा लेकर आए हैं. बाकी मेहमानों को प्यार से रास्ता दिखाया जा रहा है. पैसा नहीं तो प्लेट नहीं और इस अनोखे सिस्टम ने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है.

लिफाफा दो और खाना खाओ

वीडियो में दिख रहा है कि शादी का माहौल पूरी तरह से सजधज कर तैयार है. हल्दी, मेहंदी, बैंड-बाजा, सब कुछ मौजूद है. लेकिन मेन आकर्षण है प्लेट काउंटर. जहां दो सज्जन बड़े ठाठ से खड़े हैं. उनके पास मेहमान आ रहे हैं. हाथ में लिफाफा पकड़ाते हैं. सज्जन लिफाफा लेते हैं और बदले में बड़ी मुस्कान के साथ प्लेट थमा देते हैं. जिनके पास लिफाफा नहीं है, उन्हें बड़े ही प्यार से बिना कुछ बोले साइड कर दिया जाता है. न कोई बहस. न कोई बखेड़ा. बस एक स्माइल और इशारा, अगला प्लीज. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. हालांकि लोगों का कहना है कि यह वीडियो शादी में केवल मनोरंजन के लिए शूट किया गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamal Deep Singh (@kd_on_wheels)

खास इनोवेशन पर ठहाके लगा रहे लोग

इस वीडियो को देखकर कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं कि अब रिश्तों की जगह पैसों ने ले ली है. वहीं कुछ इसे प्रैक्टिकल आइडिया बता रहे हैं. उनका कहना है कि इतने खर्चे में कम से कम गिफ्ट लेने-देने का हिसाब तो बराबर हो जाता है. वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वायरल होते ही इसने हर प्लेटफॉर्म पर चर्चा छेड़ दी है. एक तरफ लोग इस इनोवेशन पर ठहाके लगा रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि अब शादी में जाने से पहले जेब टटोलना पड़ेगा कि लिफाफा है या नहीं. नहीं तो खाने के बदले स्माइली और इशारा मिल जाएगा भाई अगला प्लीज.

यह भी पढ़ें: इन्हें भी निबंध लिखना पड़ेगा... स्कूल की ड्रेस में थार चलाते दिखे बच्चे, वायरल रील देखकर आग बबूला हुए लोग

यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो को kd_on_wheels नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....परिवार ऐसा ही होना चाहिए...हंसी मजाक वाला. एक और यूजर ने लिखा...बेशर्मी की हद है भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...वाह भाई, मौज आ गई. क्या माहौल बनाया है.

यह भी पढ़ें: प्रदर्शन कवर कर रही ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर को लगी पुलिस की गोली, कैमरे पर कैद हुई दर्दनाक घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget