एक्सप्लोरर

स्टेज पर डांस कर रही थीं दुल्हन, तभी अचानक लग गई आग... वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शादी के स्टेज पर दुल्हन के डांस करते वक्त आग लगते नजर आ रही है. जिसे बुझाने गए लड़के को गिरते देखा जा रहा है.

Wedding Viral Video: इन दिनों शादियों के कई हैरतअंगेज वीडियो सामने आ रहे हैं. जिन्हें देख हर किसी को काफी हैरानी हो रही है. आमतौर पर दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए कई तरह के प्लान करते हैं. जिनमें ज्यादातर शादियों में अब दुल्हन को स्टेज पर आते समय डांस करते देखा जा रहा है. वहीं स्टेज पर काफी अच्छी डेकोरेशन के साथ ही फायर वर्क का काम किया जाता है. जिससे कई बार आग लगने की घटना सामने आ जाती है.

हाल ही में एक शादी समारोह के दौरान हमें ऐसा ही नजारा देखने को मिला. वीडियो में एक दुल्हन को स्टेज पर डांस करते देखा जा रहा है. जिस दौरान स्टेज पर की गई डेकोरेशन में आग लग जाती है. जिसके बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच जाती है और सभी लोग जल्दी से जल्दी आग को बुझाने के लिए कूद पड़ते हैं. वहीं दुल्हन को बड़ी ही हैरानी से एक ही जगह पर खड़े होकर आग को निहारते देखा जा रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by veshu (@veshu4600)

शादी के स्टेज पर लगी आग

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. जिसे veshu4600 नाम इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है. इस वीडियो में जैसे ही स्टेज पर की गई डेकोरेशन में आग लगती है. उसे देख हर कोई दौड़ कर आता है और कुर्सी के ऊपर चढ़कर आग को बुझाने की कोशिश करता है. इस दौरान एक शख्स स्टेज से नीचे गिरते भी नजर आ रहा है. वहीं दूसरे लोगों को भी तेजी से आगे आकर आग को बुझाते देखा जा रहा है.

वीडियो को मिले 2 मिलियन व्यूज

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 90 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2.4 मिलियन तकरीबन 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को देख यूजर्स अपने हैरतअंगेज रिएक्शन कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'जो गिरा बेचारा दोबारा दिखा ही नहीं.' दूसरे ने लिखा 'एक विकेट गंवाकर इन्होंने आग बुझा दी.' तीसरे ने लिखा 'कहां गया उसे ढूंढो.'

यह भी पढ़ेंः शरारती अंदाज में बच्ची ने सुनाई पत्नी पर कविता, वीडियो देख निकल पड़ेगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget