एक्सप्लोरर

Video: मगरमच्छ को मछली का शिकार करना पड़ा भारी, मुंह में दबाते ही लगा कई वोल्ट का झटका- वीडियो वायरल

Viral Video: वायरल वीडियो में एक इलेक्ट्रिक ईल मगरमच्छ का शिकार करते हुए दिखाई दे रही है, ये मगरमच्छ इस मछली का शिकार करने के लिए आया था, उल्टा खुद अपनी जान से हाथ धो बैठा.

Trending Video: आपने कई तरह की चीजें अपने आस पास ऐसी देखी होंगी जो कि बिजली से चलती है या फिर बिजली पैदा करती है. लेकिन क्या आपने कभी करंट पैदा करने वाली मछली देखी, या फिर आप ये जानते हैं कि ये कितनी खतरनाक होती है? करंट पैदा करने वाली मछली कैटफिश का ही एक परिवार है. इलेक्ट्रिक ईल के नाम से मशहूर यह मछली एक बार में 600 वाट तक करंट पैदा कर सकती है, जो किसी भी घोड़े का शिकार करने लिए काफी है. ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक ईल एक मगरमच्छ का शिकार करती हुई नजर आ रही है. यह मगरमच्छ इस मछली का शिकार करने आया था, लेकिन बदले में अपनी ही जान से हाथ धो बैठा. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

600 वाट करंट से मगरमच्छ को उतारा मौत के घाट

कहते हैं कि कभी भी अपने से कमजोर दुश्मन को हल्के में नहीं लेना चाहिए. ये बात हम क्यों कह रहे हैं, आइए आपको बताते हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक नदी में इलेक्ट्रिक ईल किनारे पर तैर रही है, इतने में एक मगरमच्छ की नजर इस मछली पर पड़ती है और वो मछली का शिकार करने इसकी तरफ बढ़ता है. जैसे ही मगरमच्छ मछली का शिकार करने लगता है मछली अपने अंदर जोरदार करंट पैदा करती है, जो कि मगरमच्छ पर भारी पड़ जाता है, और मगरमच्छ ऐसे तड़पता है जैसे मछली से कह रहा हो मुझे छोड़ दो मुझसे गलती हो गई. करंट लगने से मगरमच्छ बदहाल हो जाता है और तड़प तड़प कर अपनी जान दे देता है. इलेक्ट्रिक ईल अपने अंदर 600 वाट तक का करंट पैदा कर सकती है, जिससे ये किसी इंसान और घोड़े तक की भी जान ले सकती है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @Motabhai012 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख 8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स इस पर प्रतिक्रियाएं भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कभी भी करंट के साथ पंगा नहीं लेना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...एक तो करंट ऊपर से पानी में, और मगरमच्छ सोच रहा है कि वो बच जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आपको नहीं पता कब कौन आप पर भारी पड़ जाएगा.

यह भी पढ़ें: Video: नार्वे में बनाया गया दुनिया का सबसे बड़ा आइसक्रीम कोन...गिनीज बुक ने शेयर किया ये कमाल का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
सड़क बनाने के लिए डाली गई सीमेंट ही चोरी कर गए लोग, वीडियो वायरल 
सड़क बनाने के लिए डाली गई सीमेंट ही चोरी कर गए लोग, वीडियो वायरल 
77 साल के शख्स ने ChatGPT को कहा ‘Sir’, फ्लाइट में बना वीडियो वायरल
77 साल के शख्स ने ChatGPT को कहा ‘Sir’, फ्लाइट में बना वीडियो वायरल
समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर दारू पीकर सो गया; छूटी फ्लाइट
समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर दारू पीकर सो गया; छूटी फ्लाइट

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget