एक्सप्लोरर

दुबई की राजकुमारी ने तलाक के बाद लॉन्च किया खुद का परफ्यूम ब्रांड, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

तलाक के 2 महीने बाद फिर से महरा नेटीजंस के बीच चर्चा का विषय बन चुकी हैं. महरा ने हाल ही में अपना खुद का एक परफ्यूम लॉन्च किया है जिसके नाम को लेकर लोगों में चर्चा छिड़ी हुई है.

Trending video: दुबई की राजकुमारी शेखा महरा मोहम्मद राशिद अल मकतूम, अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं. हाल ही के महीनो में महरा ज्यादा चर्चा में आई क्योंकि वो बड़े ही अजीब अंदाज से अपनी पति से अलग हुई थीं. उन्होंने जुलाई में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सार्वजनिक रूप से अपने पति को तलाक दे दिया था. ऐसे में तलाक के 2 महीने बाद वे फिर से नेटीजंस के बीच चर्चा का विषय बन चुकी हैं. महरा ने हाल ही में अपना खुद का एक परफ्यूम लॉन्च किया है, जिसके नाम को लेकर लोगों में चर्चा छिड़ी हुई है.

तलाक के बाद लॉन्च किया परफ्यूम, नाम रखा डायवोर्स

लॉन्च से पहले, राजकुमारी ने सोमवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने ब्रांड, माहरा एम 1 की खुशबू का एक टीजर भी शेयर किया था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. इस पोस्ट में दुबई के शासक मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की 30 वर्षीय बेटी ने एक चिकनी काली बोतल दिखाई, जिस पर 'तलाक' शब्द लिखा हुआ था. जी हां, लॉन्च किए गए परफ्यूम का नाम राजकुमारी साहिबा ने डाइवोर्स यानी तलाक रखा है. सोशल मीडिया पर वायरल परफ्यूम के टीजर में टूटे हुए कांच, काले पंखुड़ियों और एक काले पैंथर के दृश्य दिखाए गए थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @mahraxm1

यह भी पढ़ें: Video: आधी रात में बिजली कटने पर आप भी हो जाते हैं गुस्सा तो देख लें ये वीडियो, इस तरह होता है रिपेयरिंग का काम

2023 में की शादी, डेढ़ साल बाद पति को दे दिया था तलाक

शेखा महरा के पिता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री हैं. मई 2023 में महरा ने उद्योगपति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से शादी की थी. एक साल बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ. बेटी के जन्म के कुछ हफ्तों बाद ही महरा ने अपने पति को सार्वजनिक रूप से एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से तलाक दे दिया था. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था..." डियर हसबैंड, जैसा कि मुझे पता है कि आपके संबंध दूसरों के साथ है इसलिए मैं आपसे तलाक ले रही हूं. मैं तुम्हें तलाक दे रही हूं, मैं तुम्हें तलाक दे रही हूं, मैं तुम्हें तलाक दे रही हूं. अपना ख्याल रखें, आपकी पूर्व पत्नी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shaikha Mahra Mohammed Rashed Al Maktoum (@hhshmahra)

यह भी पढ़ें: लगातार 104 दिन तक काम करता रहा चीन का ये शख्स... सिर्फ एक दिन लिया ऑफ, फिर हो गई मौत

मुझे पूरा यकीन है इसमें से आजादी की खुशबू आएगी

पोस्ट को mahraxm1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं हजारो लोगों ने इसे लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स परफ्यूम के नाम को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बदला लेने के लिए कोई और नाम रख सकती थीं, लेकिन मुझे यह भी पसंद आया. एक और यूजर ने लिखा...मुझे पक्का यकीन है कि इसमें आजादी की खुशबू होगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह महिलाओं का हौसला बढ़ाएगा.

यह भी पढ़ें: Video: पुलिस के सामने शराब की खुली लूट, बुलडोजर चलने से पहले सड़क से बोतलें उड़ा ले गए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget