एक्सप्लोरर

Viral Video: गधे ने बुजुर्ग पर हमला कर किया लहूलुहान फिर... जानलेवा हमले का CCTV फुटेज आपको डरा देगा

Viral Video: गधा तेज हमले के साथ-साथ उस बुजुर्ग व्यक्ति को सड़क पर घसीटने लगा. आसपास के लोग बुजुर्ग की जान बचाने के लिए गधे को मारने लगे फिर भी गधा पीड़ित व्यक्ति को नहीं छोड़ रहा था.

Viral Video: अक्सर गली या सड़कों पर चलते हुए कुत्तों से बचने के लिए कहा जाता है, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल इस बार कुत्ते ने नहीं बल्कि एक गधे ने इंसान पर अचानक हमला कर दिया. यह वीडियो देख कोई भी दंग हो सकता क्योंकि वह गधा बिना किसी बात के ही उस इंसान पर टूट पड़ा. उस गधे का हमला इतना तेज था कि पीड़ित इंसान लहूलुहान हो गया. यह वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां आसपास के लोग आकर उस इंसान को गधे से बचाते हैं.

गधा बुजुर्ग शख्स पर किया जानलेवा हमला-Video

यह खबर सुनकर आपको आश्चर्य हो सकता है कि एक गधा इंसान पर इतना तेज हमला कैसे कर सकता है. वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है कि वाइट कपड़ा पहने एक बुजुर्ग गली से गुजर रहे थे. वीडियो में वहीं थोड़ी दूर पर एक घर के किनारे एक गधा खड़ा दिखाई दे रहा है. जैसे ही ये बुजुर्ग व्यक्ति उस गधे के पास पहुंचते हैं तभी अचानक गधा उन पर टूट पड़ता है. गधे ने पहले उस बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर उन्हें नीचे सड़क पर गिरा दिया. वह गधा इतने पर ही नहीं रुका. उसने अपने सिर से बुजुर्ग व्यक्ति का पैर कुचलना शुरू कर दिया.

पीड़ित व्यक्ति उस गधे से खुद को आजाद करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो असफल रहे. इतने में लाल टी-शर्ट पहना एक शख्स वहां आता है और गधे को वहां से हटाने की कोशिश करने लगता है. इसके बाद गधा और जोर लगाकर बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला करने लगता है और उन्हें सड़क पर घसीटने लगता है.

इसके बाद पीड़ित को बचाने के लिए वहां और भी लोग आ जाते हैं, जिसमें से एक शख्स अपना बेल्ट निकालकर गधा को मारने लगता है, लेकिन गधा फिर भी पीड़ित बुजुर्ग को नहीं छोड़ता है. इतने में एक कार वाला वहां आकर उस गधे को टक्कर मारना चाहता है, लेकिन गधा बच जाता है. इसके बाद कुछ लोग गधे को दूर से पत्थर मारने लगे, लेकिन गधे फिर भी पीड़ित बुजुर्ग को नहीं छोड़ा.

पीड़ित बुजुर्ग को कर दिया लहूलुहान

इसके बाद एक इंसान स्टिक लेकर गधे को मारने के लिए दौड़ता है. दो-तीन स्टिक मारने तक तो गधा उस पीड़ित बुजुर्ग को नहीं छोड़ा, लेकिन फिर गधा बुजुर्ग शख्स को छोड़कर वहां से भाग गया. उस गधे ने तब तक पीड़ित शख्स को लहूलुहान कर दिया था. वीडियो में नजर आ रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति जब खड़े होते हैं तो उनके पैर से खून निकल रहा होता है. यह वीडियो काफी डरावना है. इस तरह राह चलते अचानक हमला होने से किसी को भी संभलने तक का मौका नहीं मिलता है. 

ये भी पढ़ें:  Flight Viral Video: 'ओपन द डोर मुझे बाहर निकलना है', चिल्लाते हुए टेकऑफ कर रही फ्लाइट के दरवाजे की तरफ दौड़ा शख्स फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget