एक्सप्लोरर

ट्रेन में TTE से भिड़ गया छोटा बच्चा, छीना टैब तो छूटी सबकी हंसी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बे में टीटीई साहब टिकट चेकिंग के लिए पहुंचे थे. उनके हाथ में रेलवे का ऑफिशियल टैब था. तभी कुछ ऐसा होता है जिससे सब हंस पड़ते हैं.

ट्रेन के सफर में अक्सर टीटीई को देखकर बड़े-बड़े टिकट कटर और बिना टिकट वाले पैसेंजर्स के पसीने छूट जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक छोटा सा बच्चा ट्रेन के टीटीई पर ही भारी पड़ गया! बच्चे ने न सिर्फ टीटीई के हाथ से उनका ऑफिशियल टैब छीन लिया, बल्कि आराम से उसे अपनी सीट पर जाकर रख भी दिया. इस क्यूट वाकये का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है.

नन्हे 'पैसेंजर' की जिद के आगे बेबस हुए टीटीई साहब

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बे में टीटीई साहब टिकट चेकिंग के लिए पहुंचे थे. उनके हाथ में रेलवे का ऑफिशियल टैब था. तभी एक छोटा सा क्यूट बच्चा टीटीई के पास आता है और बिना किसी डर के सीधे उनके हाथ में पकड़े टैब को पकड़कर खींचने लगता है. टीटीई साहब पहले तो थोड़ा हैरान होते हैं, लेकिन नन्हे यात्री की मासूमियत देखकर बेबस होकर मुस्कुराने लगते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Brijesh Maurya (@railway_tte_cccts)

छीनकर सीट पर रखा टैब, टीटीई ने भी दिखाई दरियादिली

बच्चा पूरी ताकत लगाकर टीटीई के हाथ से टैब छीन लेता है और बड़े आराम से ले जाकर अपनी बर्थ पर रख देता है. टीटीई साहब ने भी कड़क मिजाज छोड़ दरियादिली दिखाई और बच्चे की इस प्यारी सी हरकत पर गुस्सा होने के बजाय मुस्कुरा दिए. उन्होंने खेल-खेल में बच्चे को टैब छूने दिया और उसके साथ थोड़ा वक्त बिताया.

मां-बाप हंस-हंसकर हुए लोट-पोट

यह पूरा वाकया सामने बैठे बच्चे के माता-पिता अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे थे और बच्चे की इस हिमाकत और टीटीई के प्यारे रिएक्शन को देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए. टीटीई साहब भी इस नन्हें पैसेंजर की मस्ती का लुत्फ उठाकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए. अब यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर क्यूट कमेंट्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. नेटिजन्स टीटीई के इस दोस्ताना रवैये और बच्चे की निडर मासूमियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, "भाई बिना टिकट के भी ये छोटा पैसेंजर पूरी ट्रेन पर राज कर रहा है, टीटीई साहब भी फाइन लगाना भूल गए." वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "भारतीय रेलवे का सबसे क्यूट चेकिंग ऑफिसर मिल गया है, जो सीधे टीटीई का ही सिस्टम हैंग कर रहा है."

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget