एक्सप्लोरर

बच्चों ने प्रोफेसर के साथ किया मजेदार प्रैंक, अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं ये वीडियो

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे यूनिवर्सिटी के बच्चे अपने चहेते प्रोफेसर के साथ एक प्यारा सा प्रैंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Trending Video: बेंगलुरु की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के बच्चों ने अपने प्रोफेसर के साथ प्रैंक करके उनका ध्यान अपनी ओर खींचा. टीचर और स्टूडेंट्स का रिश्ता वैसे भी सबसे गहरा होता है, दोनों का एक दूसरे के बिना कोई अस्तित्व नहीं है, इसी रिश्ते पर गहरी छाप छोड़ता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे यूनिवर्सिटी के बच्चे अपने चहेते प्रोफेसर के साथ एक प्यारा सा प्रैंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रोफेसर के साथ बच्चों ने किया प्रैंक

वीडियो में प्रोफेसर क्लास में एंट्री लेते हुए दिख रहे हैं, जिसे क्लास में बैठा एक स्टूडेंट अपने कैमरे में फिल्मा रहा है. जैसे ही प्रोफेसर क्लास में एंट्री लेते हैं उन्हें कुछ स्टूडेंट्स किसी मुद्दे पर बहस करते दिखाई पड़ते हैं. वह रुककर पूछते हैं क्या हुआ तो एक स्टूडेंट कहती है कि इन लोगों ने मुझे बहस से बाहर कर दिया है, जिस पर प्रोफेसर कहते हैं कि मुझे बताओ तो सही कि आखिर बात क्या है, तब वहां मौजूद स्टूडेंट प्रोफेसर को बहस के मुद्दे से रूबरू करवाते हैं. हालांकि यह सब प्रैंक का एक हिस्सा होता है जिससे प्रोफेसर पूरी तरह से बेखबर रहते हैं.

यह भी पढ़ें: इस देश में लोग मच्छरों का बर्गर बनाकर खाते हैं, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

और सो गई पूरी क्लास

बहस का मुद्दा समझाते हुए एक स्टूडेंट प्रोफेसर को कहती है कि सर ये लोग You is Sleep सही है या फिर You can Sleep पर बहस कर रहे हैं, अब आप ही बताइए क्या सही है. इस पर प्रोफेसर कहते हैं कि ऑफकोर्स You can Sleep जैसे ही प्रोफेसर You can sleep कहते हैं पूरी क्लास हेड डाउन करके सो जाती है, इस पर प्रोफेसर की भी हंसी निकल पड़ती है, और वह पूछते हैं कि क्या मैं इस रील का हिस्सा हूं? हेल्लो गाइस...बेंगलुरु की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में हुए इस प्रैंक को अब तक 36 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके अलावा प्रोफेसर की प्रतिक्रिया को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बदसलूकी करने की तुरंत मिल गई सजा, महिला ने चप्पल मार-मारकर आरोपी का मुंह कर दिया लाल

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो को maardaalapsych नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 36 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....अगर लड़कियों की जगह लड़के होते तो डंडे खाने को मिलते. एक और यूजर ने लिखा....कितने प्यारे टीचर हैं, प्रैंक को इतनी आसानी से लिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....क्या शानदार नजारा है, मेरा दिन बन गया.

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड IFS अफसर को पत्नी ने थमाई सब्जी की लिस्ट, बताया कैसे खरीदने हैं प्याज और टमाटर- फोटो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget