एक्सप्लोरर

और बना लो व्लॉग...कैमरे पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी महिला तभी हुआ कुछ ऐसा की अटक गई सांसे, वायरल हो रहा वीडियो

कैमरे के सामने बैठी यह महिला और उसकी छोटी सी बेटी घबरा कर इधर-उधर भागने लगती हैं. सीन ऐसा है कि कुछ पल के लिए डर लगने लगे और अगले ही पल हंसी रोकना मुश्किल हो जाए.

सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको चौंकाते हैं, कुछ जो हंसा देते हैं और कुछ ऐसे जो दोनों एक साथ कर जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें हमेशा अपने कॉन्फिडेंस और "माय लाइफ, माय रूल" वाले तेवरों से फैंस के दिल जीतने वाली महिला एकदम अलग हालात में दिखती है. इस बार न कोई ग्लैमर है, न कोई मोटिवेशनल मैसेज, बल्कि वीडियो में ऐसा कुछ होता है कि कैमरे के सामने बैठी यह महिला और उसकी छोटी सी बेटी घबरा कर इधर-उधर भागने लगती हैं. सीन ऐसा है कि कुछ पल के लिए डर लगने लगे और अगले ही पल हंसी रोकना मुश्किल हो जाए.

व्लॉग बना रही महिला के कैमरा पर अचानक आया कनखजूरा

"माय लाइफ, माय रूल" कहकर इंटरनेट पर मशहूर हुई महिला फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह न कोई स्टाइल है, न कोई स्टेटमेंट. बल्कि एक कनखजूरा! जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ये वायरल महिला अपनी प्यारी बेटी के साथ अपने कमरे के फर्श पर बैठकर वीडियो बना रही थी. वो कैमरे में देखकर आत्मविश्वास से कुछ कह रही थी, फैंस के लिए शायद कोई नया 'गुरुमंत्र' दे रही थी, तभी अचानक एक ऐसा अनचाहा मेहमान कमरे में दाखिल हो गया, जिसने "माय लाइफ माय रूल" को कुछ सेकेंड्स में "माय रूम माय भूतिया डर" बना दिया. कनखजूरा देखकर मां-बेटी की हालत ऐसी हो गई कि रील के बजाय हॉरर सीन शुरू हो गया. चीख, घबराहट और फिर अफरा-तफरी का वो मंजर, जिसने सबको हंसी और हैरानी दोनों से भर दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahida__Ansari (@sahida__ansari)

पूरे कमरे में मची अफरा तफरी

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने घर में आराम से बैठी है. फ्लोर पर कुशन लगाए हुए, कैमरा एंगल सेट है और साथ में उसकी छोटी-सी बेटी भी है, जो मासूमियत से मां की हर बात देख और सुन रही है. माहौल एकदम पॉजिटिव लग रहा होता है, तभी अचानक एक लंबा-सा कनखजूरा कमरे में रेंगते हुए घुस आता है. जैसे ही कनखजूरा महिला की नजर में आता है, वो चौंक कर उछल पड़ती है. बच्ची भी डर के मारे मां से लिपट जाती है. वायरल रील अचानक लाइव हॉरर फिल्म में बदल जाती है.

यह भी पढ़ें: बागपत के ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' के बाद कानपुर में भी हुआ संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार, वीडियो वायरल 

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को sahida__ansari नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इसके पास कंटेंट खुद चलकर आ जाता है. एक और यूजर ने लिखा...कनखजूरा Paid एक्टर था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस घर में कभी शांति नहीं रहती.

यह भी पढ़ें: गुटकेबाज दुल्हन! अपनी शादी में दुल्हन ने पीटा कूटा और फांक लिया मावा, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
बच्चों ने टॉय ट्रक से निकाली भगवान जगन्नाथ की सबसे प्यारी रथ यात्रा, मासूमियत देख सोशल मीडिया पर लोग हारे दिल
बच्चों ने टॉय ट्रक से निकाली भगवान जगन्नाथ की सबसे प्यारी रथ यात्रा, मासूमियत देख सोशल मीडिया पर लोग हारे दिल
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget