एक्सप्लोरर

वरमाला में मस्ती कर रहा था दूल्हे का दोस्त! दुल्हन ने पकड़ा और बना दिया भूत, वायरल हो रहा वीडियो

Viral video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूल्हे का दोस्त वरमाला के वक्त बार बार दूल्हे को पीछे खींच रहा था, तभी दुल्हन को गुस्सा आया और उसने दूल्हे के दोस्त को पकड़ कर कूट दिया.

Trending Video: शादी-ब्याह का मौसम है जनाब और ऐसे में सोशल मीडिया किसी मैरिज हॉल से कम नहीं लग रहा. रोजाना दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, बारातियों की नाच-पगली और पंडित जी की पूजा में मस्ती के वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो आया है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं "भाई, शादी में मजाक भी सोच-समझकर करना चाहिए." वीडियो में सीन बड़ा फिल्मी है, लेकिन है असली.

स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं, बैकग्राउंड में गानों की आवाजें गूंज रही है और माहौल बड़ा रोमांटिक बना हुआ है. तभी दुल्हन वरमाला लेकर दूल्हे के गले में डालने बढ़ती है और यहीं कहानी में ट्विस्ट आ जाता है. इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी.

स्टेज पर दुल्हन के हाथों कुट गया दूल्हे का दोस्त!

दूल्हे का एक ‘खुराफाती दोस्त’ जोश में आकर स्टेज पर चढ़ता है और मस्ती करने लगता है. स्टेज पर आकर वो ऐसी हरकत करता है जो दुल्हन को बिलकुल पसंद नहीं आती. दरअसल, जैसे ही दुल्हन वरमाला डालने आगे बढ़ती है वैसे ही दूल्हे का दोस्त दूल्हे को पीछे खींच लेता है. ऐसा एक बार नहीं कई बार होता है. बस फिर क्या? दुल्हन ने बिना देर किए वरमाला दूसरी लड़की को थमाई और दूल्हे के दोस्त की ऐसे कुटाई शुरू कर दी जैसे वह दुश्मन का जासूस हो.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐂𝐥𝐢𝐩𝐟𝐥𝐞𝐱 (@clipflex)

पीठ पर पड़ी कोहनी की गूंज और बारातियों की भौंचक्की शक्लें, सबकुछ कैमरे में कैद हो गया. वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर चढ़ा, वैसे ही लोगों की हंसी नहीं रुकी. कोई बोला "अबे शादी है या WWE?" तो किसी ने कहा "दूल्हे की दोस्ती भारी पड़ गई!" कुल मिलाकर, ये वीडियो बन गया है इंटरनेट का नया मसाला और लोगों को शादी के सीजन में दे रहा है फुल इंटरटेनमेंट.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

यूजर्स ले रहे जमकर मजे

वीडियो को clipflex नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाभी रॉक्ड और देवर शॉक्ड. एक और यूजर ने लिखा...पूरे ससुराल में डर का माहौल है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मुझे तो बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Video: बाहर से पिता ने लगाई पुकार, गर्भ में मुस्कुरा उठा बच्चा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
बाहर से पिता ने लगाई पुकार, गर्भ में मुस्कुरा उठा बच्चा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
Video: 'कमरा क्यों नहीं ले लेते' पार्क में बैठ अपनी पार्टनर को किस कर रहा था वकील, पब्लिक ने बनाया भूत
'कमरा क्यों नहीं ले लेते' पार्क में बैठ अपनी पार्टनर को किस कर रहा था वकील, पब्लिक ने बनाया भूत

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget