एक्सप्लोरर

पहले पकड़ा दूल्हे का हाथ, फिर ठोंक दिया हवाई फायर... भौजी का वीडियो काट रहा बवाल

जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का हाथ थामा, वैसे ही दूसरे हाथ में छुपा रखा तमंचा लहराया और ठांय! एक जोरदार फायर हवा में दाग दिया. पूरा मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है.

शादी यानी जिंदगी का सबसे हसीन मोड़, जहां दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेकर एक-दूसरे की बाहों में उम्र भर के सफर की कसम खाते हैं. लेकिन इस शादी में फेरे तो बाद की बात है, पहले तो दुल्हन ने अपनी एंट्री से ही पूरे जलसे को थर्रा दिया. फूलों की सजावट, लाइटों की जगमगाहट और बजते बैंड-बाजे के बीच जब दुल्हन स्टेज पर चढ़ी तो सब उसकी खूबसूरती देखने में मशगूल थे, लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने शादी को मजाक नहीं बल्कि तमाशा बना डाला. जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का हाथ थामा, वैसे ही दूसरे हाथ में छुपा रखा तमंचा लहराया और ठांय! एक जोरदार फायर हवा में दाग दिया. पूरा मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है.

दुल्हन ने शादी में किया हवाई फायर

इस वायरल वीडियो में शादी समारोह का एक खूबसूरत मंच सजा हुआ दिखता है. स्टेज पर दूल्हा शांत और थोड़ा नर्वस खड़ा है, आंखें बार-बार उस एंट्री गेट की ओर जा रही हैं जहां से उसकी दुल्हन आने वाली है. तभी बैकग्राउंड में बजता है शादी का म्यूजिक और एंट्री होती है दुल्हन की. लाल जोड़े में सजी, गहनों से लदी-फदी, चेहरे पर हल्की मुस्कान लिए. सबकी नजरें उसी पर टिक जाती हैं, लेकिन जैसे ही वह स्टेज की तीन-चार सीढ़ी चढ़ती है, माहौल में एक अजीब सी उत्तेजना आ जाती है. वो दूल्हे का हाथ थामती है और फिर अपनी दूसरी हथेली से एक छोटा सा तमंचा निकालती है और फिर बिना किसी हिचकिचाहट के सीधा हवा में फायर कर देती है.

बवाल काट रहा वीडियो

गोली चलने की आवाज सुनते ही पीछे खड़ी बारात में हड़कंप मच जाता है. कुछ लोग हंसते हुए पीछे हटते हैं, कुछ कैमरा उठाकर शूट करने लगते हैं. लेकिन दुल्हन एकदम ठाठ से, जैसे कुछ हुआ ही न हो, तमंचा नीचे करती है और बड़ी ही मासूमियत से दूल्हे के बगल में खड़ी हो जाती है. दूल्हे का चेहरा देखने लायक होता है. उसके माथे पर शिकन, आंखों में थोड़ी हैरानी और मन में शायद यही सवाल  “शादी कर रहा हूं या बायोपिक की शूटिंग?” भौजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बवाल काट रहा है.

यह भी पढ़ें: बागपत के ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' के बाद कानपुर में भी हुआ संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार, वीडियो वायरल 

यूजर्स बोले, शोभा नहीं देता

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ऐसे लोगों के लिए सरकार लाइसेंस जारी ही क्यों करती है. एक और यूजर ने लिखा...जिसने दुल्हन को रिवॉल्वर दी है उसके खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये सब दुल्हन को तो कम से कम शोभा नहीं देता.

यह भी पढ़ें: गुटकेबाज दुल्हन! अपनी शादी में दुल्हन ने पीटा कूटा और फांक लिया मावा, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
ट्रेन के जनरल कोच में 'लेडी पॉकेटमार' पलक झपकते ही उड़ाया शख्स का मोबाइल, चोरी का वीडियो वायरल
ट्रेन के जनरल कोच में 'लेडी पॉकेटमार' पलक झपकते ही उड़ाया शख्स का मोबाइल, चोरी का वीडियो वायरल
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका

Embed widget