एक्सप्लोरर

सर, डिफेंडर लेलो ना प्लीज...जब अशोक गहलोत की गाड़ी रोक युवा ने कर दी डिमांड, वायरल हो रहा वीडियो

अब की बार मुख्यमंत्री बनते ही ब्लैक डिफेंडर ले लीजिए. इस पर गहलोत जिस अंदाज में जवाब देते हैं, वो फैन के दिल को तो छू ही जाता है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफें बटोर रहा है.

नेता और लग्जरी कारें, राजनीति में ये जोड़ी खूब सुर्खियों में रहती है. लेकिन जब कोई नेता सालों तक एक ही साधारण गाड़ी में चलता है, तो कभी-कभी उसके प्रशंसक भी कह बैठते हैं कि "साहब, अब तो बदल लो." ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया सामने आया है राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उनका एक युवा समर्थक उन्हें पुरानी गाड़ी में देखकर टोक देता है कि सर, अब की बार मुख्यमंत्री बनते ही ब्लैक डिफेंडर ले लीजिए. इस पर गहलोत जिस अंदाज में जवाब देते हैं, वो फैन के दिल को तो छू ही जाता है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफें बटोर रहा है.

अशोक गहलोत से प्रशंसक ने की अजीब मांग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता अशोक गहलोत अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं और पास ही एक युवा समर्थक खड़ा होकर उनसे कुछ कहता है. वो कहता है "आप मेरे फेवरेट नेता हो, लेकिन इस गाड़ी में आपको देखकर अच्छा नहीं लगता." इसके बाद वह सीधे-सीधे एक डिमांड रख देता है कि "ब्लैक कलर की डिफेंडर ले लो. अगली बार जब मुख्यमंत्री बनो तो यही गाड़ी लेना." गहलोत मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं "भाई, ये गाड़ी अच्छी है." मगर फैन पीछे नहीं हटता, वह कहता है..."हम देखते हैं कई नेता हर साल गाड़ी बदल लेते हैं, लेकिन आप 15 साल से इसी गाड़ी में चल रहे हो. हम युवाओं को अच्छा नहीं लगता कि हमारा नेता पुरानी गाड़ी में चलता है."

और वायरल हो गया वीडियो

गहलोत की सादगी, उनका शांत लहजा और फैन की मासूम सी मांग. ये पूरा दृश्य इंटरनेट पर वायरल हो गया है. अशोक गहलोत भी हैरान रह गए कि कोई प्रशंसक उनसे इस तरह की मांग भी कर सकता है. वह प्रशंसक उनको अक्सर आते जाते देखता है, उसकी सरकारी अस्पताल में चाय की दुकान है! वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. जिसे लेकर अब यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स भी रह गए हैरान

वीडियो को @kaankit नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अशोक गहलोत जैसे नेताओं की देश को जरूरत है. एक और यूजर ने लिखा...इस भाई ने कभी अपने पिता के हाल चाल लिए हैं या नहीं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अशोक गहलोत एक दम सीधे सादे नेता हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget