एक्सप्लोरर

शरीर के 99.9% हिस्से में बनवा लिए टैटू, जीभ के भी किए दो हिस्से- महिला ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमेरिकी सेना की रिटायर्ड महिला एस्पेरेंस लुमिनेस्का फुएरजिना ने अपने पूरे शरीर को टैटू से गुदवा लिया.गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें दुनियाभर में सबसे ज्यादा टैटू वाली महिला का सर्टिफिकेट दिया.

Trending Video: वायरल होना हो या फिर कोई रिकॉर्ड तोड़ना हो, दुनिया किसी मामले में किसी भी तरह का कदम उठाने से नहीं चूकती. लोगों के सिर पर फेमस होने और रिकॉर्ड तोड़ने का जुनून सवार रहता है. हाल ही में अमेरिकी सेना से रिटायर्ड एक महिला ने टैटू गुदवाने के एक अजीब तरह का रिकॉर्ड बनाने का कारनामा कर दिखाया है, जहां इस महिला ने लगभग पूरे शरीर पर टैटू गुदवा लिए. हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस तरह के रिकॉर्ड की जानकारी शेयर की.

शरीर के 99 प्रतिशत हिस्से पर गुदवाए टैटू

अमेरिकी सेना की रिटायर्ड दिग्गज महिला एस्पेरेंस लुमिनेस्का फुएरजिना ने अपने पूरे शरीर को टैटू से भरकर एक चुनौतीपूर्ण उपलब्धि को हासिल किया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें आधिकारिक तौर पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा टैटू वाली महिला और सबसे ज्यादा संशोधित काया वाली महिला के रूप में रजिस्टर्ड किया. पिछले एक दशक में यूएसए की 36 साला फुएरजिना ने अपने शरीर में 89 तरह के बदलाव किए. जिसमें उनके शरीर का लगभग 100 प्रतिशत हिस्सा टैटू और दूसरे तरह के प्रत्यारोपण से ढका हुआ था. उनके इस बदलाव सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह थी कि उन्होंने अपनी आंखों की पुतलियों के अंदर भी टैटू गुदवा रखे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

इन अंगों को किया कवर

फुएरजिना के टैटू उनके हाथों, पैरों, खोपड़ी और उनकी जीभ, मसूड़ों, श्वेतपटल (आंखों की बाहरी सफेद परत) और जननांगों जैसे बेहद संवेदनशील अंगो तक फैले हुए हैं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने पर उन्होंने आश्चर्य और सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, "मैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स परिवार में शामिल होने पर सम्मानित और आश्चर्यचकित दोनों महसूस कर रही हूँ. मैं बचपन से ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की पुस्तकों और रिकॉर्ड धारकों की प्रशंसा करती रही हूँ और अब मैं इनमें से एक में शामिल होने पर बहुत खुश हूँ. मैं बहुत आभारी हूँ." अपने सफर पर विचार करते हुए, फुएरजिना ने स्वीकार किया, "मैं शुरू में थोड़ी आशंकित थी, लेकिन मैं खुद रिकॉर्ड के लिए आवेदन करके महिलाओं की ताकत और क्या संभव है, यह दिखाने की कोशिश करना चाहती थी.

इससे पहले अमेरिकी सेना में इस पद पर थीं फुएरजिना

उनकी सैन्य पृष्ठभूमि, फुएरजिना अमेरिकी सेना में एक चिकित्सा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही थी. उन्होंने कहा कि सेना ने उनके रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. "रचनात्मक प्रवाह ज्यादातर सेना से रियायरमेंट के बाद आया, लेकिन शायद सेना में रहते हुए इसकी कमी ने मुझे इस ओर धकेल दिया !

अब यह तुम्हारी जान के लिए खतरा बन जाएगा, बोले यूजर्स

वीडियो को Guinness World Records के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 2.3 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अगर आप हर चीज को बर्दाश्त कर रहे हैं इसका मतब आप गलत का साथ दे रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा...जीवन को सिर्फ एक रिकॉर्ड के लिए खतरे में डालना मूर्खता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह तुम्हारी जान के लिए अब खतरा बन जाएगा.

यह भी पढ़ें: 25 किलो सोना पहनकर मंदिर पहुंचा ये परिवार, लोग बोले- भगवान के सामने ये कैसा दिखावा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab Driver Viral Video: 'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 
Viral Video: बाढ़ में फंसे वाहनों को धक्का देकर निकालता दिखा स्पाइडरमैन, यूजर्स बोले- Spiderman- Never Getting Home
बाढ़ में फंसे वाहनों को धक्का देकर निकालता दिखा स्पाइडरमैन, यूजर्स बोले- Spiderman- Never Getting Home
Viral Video: 11 हजार सिक्कों का अंबार लेकर बाइक खरीदने पहुंचा ये शख्स, वीडियो देख उड़े यूजर्स के होश 
11 हजार सिक्कों का अंबार लेकर बाइक खरीदने पहुंचा ये शख्स, वीडियो देख उड़े यूजर्स के होश 

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget