एक्सप्लोरर

ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम को टेस्ट करने के लिए खुद कार के सामने खड़ा हुआ शख्स, जोरदार टक्कर का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह शख्स अपनी ही कंपनी की नई ऑटो ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी पर इतना भरोसा जताते हैं कि वे खुद उसकी टेस्टिंग के लिए सामने खड़े हो जाते हैं.

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग दंग हैं. यह वीडियो सिर्फ एक कार के टकराने का नहीं, बल्कि भरोसे और तकनीक के बीच हुई एक टक्कर का गवाह बन गया है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक बड़ी और मशहूर कार कंपनी के CEO अपनी ही कंपनी की नई ऑटो ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी पर इतना भरोसा जताते हैं कि वे खुद उसकी टेस्टिंग के लिए कार के सामने खड़े हो जाते हैं. सोचते हैं कि कार खुद ही रुक जाएगी. ब्रेक अपने आप लगेंगे. लेकिन इसके बाद जो होता है वो इतना चौंकाने वाला है कि जिसने भी देखा, वो या तो दंग रह गया या हंसते-हंसते लोटपोट हो गया. वहीं, इस मामले की हकीकत जानने के बाद तो आपके होश पक्का उड़ जाएंगे.

क्या है हकीकत?

बता दें कि यह वीडियो करीब 10 साल पुराना है, जो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि नामी कार कंपनी के सीईओ खुद अपनी कार के ब्रेकिंग सिस्टम की जांच कर रहे थे, जो उन्हें भारी पड़ गया. हालांकि, जांच में यह वीडियो फर्जी निकला. यह वीडियो 2015 का है. उस दौरान डोमिनिकन गणराज्य में एक डीलरशिप पर एग्जिबिशन के दौरान यह हादसा हुआ था. इस घटना को सीएनएन ने कवर किया था, जिसमें बताया गया था कि शोरूम में सिक्योरिटी ट्रेनिंग के दौरान गाड़ी रुक नहीं पाई थी और यह हादसा हुआ था. 

View this post on Instagram
 
A post shared by Craz Dotx (@crazdotx)

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

यूजर्स लेने लगे मजे

इस पूरे हादसे ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कुछ लोग इसे ‘घमंड का अंत’ कह रहे हैं तो कुछ तकनीक के भरोसे पर सवाल उठा रहे हैं. वीडियो को देखकर इतना जरूर समझ आता है कि भले ही टेक्नोलॉजी कितनी भी एडवांस हो जाए, उसे आंख मूंदकर सच मान लेना भारी पड़ सकता है. वीडियो को crazdotx के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि अब सीईओ साहब 1 महीने की छुट्टी पर जाएंगे, तो कुछ ने कहा कि इंसान और मशीन भरोसे लायक नहीं रहे.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

Embed widget