एक्सप्लोरर
Bigg Boss 11: बंद हैं वोटिंग लाइन्स, इस ट्विस्ट से पलट जाएगी सारी बाजी
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 02 Jan 2018 12:49 PM (IST)
1/8

बता दें कि पुनीश शर्मा 'टिकट टू फिनाले' टास्क जीतकर सीजन 11 के सबसे पहले फाइनलिस्ट बनने में कामयाब रहे हैं.
2/8

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते किसी भी कंटेस्टेंट को बाहर करने की बजाए, फिनाले से ठीक पहले दो कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर किया जा सकता है.
3/8

शो के दौरान पहले भी एक बार वोटिंग लाइन्स को बंद रखा गया था. उस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए शिल्पा शिंदे और आकाश ददलानी नॉमिनेट हुए थे. लेकिन बिग बॉस ने ट्विस्ट लाते हुए किसी भी कंटेस्टेंट को बेघर नहीं होने दिया.
4/8

नॉमिनेशन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद बिग बॉस ने दर्शकों को जानकारी देते हुए बताया कि इस हफ्ते वोटिंग लाइन्स बंद रहेंगी.
5/8

वोटिंग लाइन्स बंद होने की वजह से यह साफ हो गया कि इस हफ्ते या तो कोई घर से बाहर नहीं होगा, या फिर बिग बॉस इस बात का फैसला करेंगे कि शिल्पा, विकास, हिना और लव में से किस कंटेस्टेंट की घर से छुट्टी होगी.
6/8

बिग बॉस ने नॉमिनेशन प्रक्रिया में ट्विस्ट लाते हुए घरवालों से रैंकिंग तय करने का कहा. इसके बाद बिग बॉस ने आकाश और पुनीश को बचाते हुए बताया कि शिल्पा, लव, विकास और हिना खान घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए हैं.
7/8

वोटिंग लाइन्स को बंद करने के फैसले से ही साफ हो जाता है कि शो के मेकर्स सेमी फिनाले वीक में बड़ा ट्विस्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं. इससे पहले हुए नॉमिनेशन प्रक्रिया में भी बिग बॉस ने घरावालों को नॉमिनेशन के बारे में जानकारी नहीं दी.
8/8

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बिग बॉस ने फैंस को जानकारी दे दी थी कि इस हफ्ते वोटिंग लाइन्स बंद रहेंगी.
Published at : 02 Jan 2018 12:49 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
टेलीविजन
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
टेलीविजन
मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, दूल्हा-दुल्हन बन लूटी महफिल, सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
टेलीविजन
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टेलीविजन
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा





















