एक्सप्लोरर

सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्टेड प्रोसेसर होने के बावजूद भी Samsung Galaxy S23 में क्यों नहीं है ये फीचर?

CEO TM Roh का कहने का मतलब है कि भले ही वो इस फीचर को सीरीज में दे देते, लेकिन फिर भी कई यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते, क्योंकि इसके लिए बुनियादी ढांचा ही तैयार नहीं है.

Satellite Connectivity Feature : सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज भारत के साथ दुनियाभर में लॉन्च हो चुकी है. चौंकाने वाली बात यह है कि सैमसंग की प्रीमियम सीरीज नई प्रीमियम iPhone 14 सीरीज से भी ज्यादा महंगी हैं. इसके बावजूद भी सैमसंग के प्रीमियम फोन एक खास फीचर से चूक चुके हैं, जिन्हें आईफोन अपने फोन में दे रहा है. इस खास फीचर का नाम  सैटेलाइट कनेक्टिविटी है. सैमसंग ने अपने फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC दिया है, जो इस फीचर को सपोर्ट कर सकता है, लेकिन फिर भी सैमसंग ने सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर नहीं दिया है. 

सैमसंग गैलेक्सी में क्यों नहीं मिला सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर?
यह सवाल जब सैमसंग MX CEO TM Roh से किया गया तो उन्होंने बताया कि कंपनी ने 2023 के फ्लैगशिप फोन पर यह सुविधा क्यों नहीं दी है, जबकि कंपनी के पास ऐसा करने का ऑप्शन था. CEO TM Roh कहते हैं कि "जब सही समय होगा, बुनियादी ढांचा और तकनीक तैयार होगी, तो निश्चित रूप से, सैमसंग गैलेक्सी के लिए हम इस फीचर को एक्टिव करने पर विचार करेंगे. अभी मुझे विश्वास नहीं है कि यह फीचर यूजर्स के पूरी तरह से काम आएगा."

CEO TM Roh का कहने का मतलब है कि भले ही वो इस फीचर को सीरीज में दे देते, लेकिन फिर भी कई यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते, क्योंकि इसके लिए बुनियादी ढांचा ही तैयार नहीं है. पहले हमें इस ढांचे को तैयार करने पर ध्यान देना होगा. 

सैमसंग में कब मिलेगा सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर?
हालांकि सैमसंग में दिया गया प्रोसेसर पूरी तरह से सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. क्वालकॉम ने हाल ही में बताया था किया कि स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी का उपयोग करने वाले प्रीमियम फोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ बातचीत करने में सक्षम होंगे. इससे यूजर्स इमरजेंसी की स्तिथि में या कहीं फसने पर संबंधित अधिकारियों से कॉन्टैंक्ट कर सकते हैं. क्वालकॉम ने यह भी कहा था की कि स्नैपड्रैगन सैटेलाइट फीचर वर्तमान में चुनिंदा क्षेत्रों में लॉन्च किया जा रहा है और 2023 की दूसरी छमाही में अवेलेबल होगा. इसका मतलब है कि सभी यूजर्स इसका लाभ नहीं उठा सकेंगे. इसी वजह को बताते हुए सैमसंग ने इस फीचर से अपना पलड़ा झाड़ लिया है. वैसे इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज को भविष्य में इस फीचर का एक्सेस मिलेगा या नहीं.

आईफोन 14 सीरीज में है सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर
वैसे इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज को भविष्य में इस फीचर का एक्सेस मिलेगा या नहीं. हालांकि आईफोन 14 सीरीज में आपको अभी भी यह फीचर मिल जाता है.

यह भी पढ़ें - 10 फरवरी को आने वाला है कोका कोला का स्मार्टफोन, ये फीचर्स फोन को बनाएंगे खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget