एक्सप्लोरर

Laptop Market: पिछले 5 सालों में दोगुना हुआ भारत का लैपटॉप मार्केट, जानें इसके कुछ मुख्य कारण

AI Laptop: भारत में पिछले पांच सालों में लैपटॉप का मार्केट लगभग दोगुना हो गया है. आइए हम आपको इसके कुछ मुख्य कारण बताते हैं और अगले पांच सालों में भारतीय लैपटॉप मार्केट का भविष्य भी बताते हैं.

Indian Laptop Market: भारत में पिछले कुछ वर्षों से लैपटॉप का बाजार काफी तेजी से बढ़ा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले करीब 5 सालों में लैपटॉप का बाजार लगभग डबल यानी दोगुना हो गया है. लैपटॉप मार्केट में इतनी बढ़ोतरी होने के कई कारण हैं, जिनमें डिजिटलाइजेशन की बढ़ती गति, वर्क फ्रॉम होम और क्लास फ्रॉम होम जैसे कारण शामिल हैं. 

भारत में दोगुना हुआ लैपटॉप मार्केट

कोविड-19 महामारी के बाद पूरी दुनिया में लैपटॉप की मांग काफी तेजी से बढ़ने लगी और खासतौर में भारत में इसका एक बड़ा असर देखने को मिला. लॉकडाउन के कारण 140 करोड़ आबादी वाले भारत देश में करोड़ों लोग घर से काम करने और करोड़ों बच्चे घर से पढ़ाई करने के लिए मजबूर हो गए.

ऑनलाइन एजुकेशन और ऑनलाइन वर्क के कल्चर में लैपटॉप का होना अनिवार्य हो गया और इस कारण लैपटॉप की बिक्री में उछाल आया. इसका फायदा दुनियाभर की लैपटॉप कंपनियों ने उठाया और उन्होंने अपने-अपने प्रॉडक्शन का विस्तार भी तेजी से करना शुरू कर दिया.

इसके अलावा भारत में बढ़ती आय स्तर ने भी लैपटॉप की मांग को बढ़ाने में अपना योगदान दिया है. भारत में पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा लोग लैपटॉप को एक आवश्यक वस्तु के रूप में देखते हैं और उन्हें इसका उनके पास होना अनिवार्य लगता है. 

मार्केट बढ़ने के मुख्य कारण

इनके अलावा भारत में लैपटॉप की मांग बढ़ने का एक अन्य महत्वपूर्ण कारण डिजिटलाइजेशन भी है. भारत सरकार डिजिटल इंडिया पहल के माध्यम से डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई पहल कर रही है. इस कारण भारत में इंटरनेट यूज़र्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिससे लैपटॉप की मांग भी बढ़ गई है.

ऊपयुक्त कारणों के अलावा एक और मुख्य और लेटेस्ट कारण एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस है. पिछले करीब 2 सालों में एआई टेक्नोलॉजी ने दुनियाभर के साथ-साथ भारत में भी अपनी एक बड़ी छाप छोड़ दी है. अब लोग एआई का इस्तेमाल डेली लाइफ में करने लगे हैं और इसके लिए कुछ लोगों को लैपटॉप की जरूरत भी पड़ रही है.

लैपटॉप निर्माता कंपनियों ने भी लैपटॉप में एआई सपोर्ट देना शुरू कर दिया है, जो भविष्य में लोगों की एक मुख्य जरूरत बन सकता है. एचपी इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर इप्सिता दासगुप्ता का मानना है कि अगले पांच सालों में लैपटॉप बाजार का आकार दोगुना हो जाएगा. कंपनी को उम्मीद है कि एआई आधारित पीसी इस वृद्धि को गति देंगे. अगले दो से तीन सालों में बिकने वाले लगभग 50 प्रतिशत पीसी में एआई टेक्नोलॉजी शामिल होगी. इससे उत्पादकता, रचनात्मकता, गेमिंग और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में काफी सुधार होगा.

यह भी पढ़ें:

Apple का Vehicle Motion Cues फीचर क्या है? जानिए यह कैसे करता है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?
iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?
20 हजार रुपये में Waterproof Phone चाहिए? जानें टॉप ऑप्शन
20 हजार रुपये में Waterproof Phone चाहिए? जानें टॉप ऑप्शन
Google Pixel में आया नया Scam Detection, जानें फीचर्स
Google Pixel में आया नया Scam Detection, जानें फीचर्स
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

वीडियोज

Disha Salian Case: 6 साल बाद CBI FIR, Murder-Gangrape के आरोपों से फिर उठा बड़ा सवाल
Bigg Boss 20 Episode 9: Uditi Singh-Aasif Khan Clash, Scout OP-Rohed Nominated, Aamrapali-Love Fight
Spirit को लेकर Pranay Vanga का Critics को Open Challenge, Prabhas की फिल्म पर बढ़ा Buzz
PM Modi 76th Birthday | Breaking: 25 साल का कीर्तिमान... बीजेपी का अभिमान! | BJP | Amit Shah
Houthis Attack on Saudi Arabia: हूती विद्रहियों ने देसी मिसाइल से मार गिराया F15, सऊदी को बड़ा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत? ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी
अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत? ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी
PM मोदी के बर्थडे पर यज्ञ, रेखा गुप्ता पर भड़के CJP के सौरव दास, 'हम लोगों ने इन्हें ड्रामा...'
PM मोदी के बर्थडे पर यज्ञ, रेखा गुप्ता पर भड़के CJP के सौरव दास, 'हम लोगों ने इन्हें ड्रामा...'
आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग
आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग
कौन हैं नमन धीर? टी20 में 173 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह
कौन हैं नमन धीर? टी20 में 173 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह
‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष...
‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष...
मणिपुर राहत कैंप में मौतों पर SC सख्त, CJI ने पूछा- 'ठोस कदम क्यों नहीं उठाए'
मणिपुर राहत कैंप में मौतों पर SC सख्त, CJI ने पूछा- 'ठोस कदम क्यों नहीं उठाए'
अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
दिल्ली की किस मंडी में मिलेगा आपकी फसल का सही दाम? समझें हिसाब
दिल्ली की किस मंडी में मिलेगा आपकी फसल का सही दाम? समझें हिसाब
Embed widget