एक्सप्लोरर

UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आज से नहीं हो पाएंगे ऐसे ट्रांजेक्शन, बदल गया है नियम

देश में डिजिटल पेमेंट में UPI का बोलबाला है. इसके जरिए ट्रांजेक्शन को स्टैंडर्ड और सुरक्षित बनाने के लिए आज से कुछ नियम बदल गए हैं. आज से कई UPI पेमेंट ब्लॉक की जा सकती हैं.

UPI पेमेंट ऐप यूज करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है. आज से कोई UPI ऐप ट्रांजेक्शन ID में स्पेशल कैरेक्टर यूज नहीं कर पाएगी. ऐसा करने पर आज से पेमेंट होना बंद हो जाएगी. अगर कोई ऐप स्पेशल कैरेक्टर वाली ट्रांजेक्शन ID जनरेट करेगी तो सेंट्रल सर्वर उस पेमेंट को रिजेक्ट कर देगा. नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यह सर्कुलर बिजनेस यूजर्स के लिए जारी किया था, लेकिन आम लोगों पर भी इसका असर पड़ेगा. 

क्यों लिया गया यह फैसला?

NPCI UPI ट्रांजेक्शन ID जनरेट करने की प्रोसेस को स्टैंडर्ड बनाना चाहता है. इसके अलावा इससे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म की सेफ्टी भी बढ़ेगी. इसलिए उसने सभी कंपनियों से ट्रांजेक्शन ID में केवल अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर यूज करने के आदेश दिए हैं. आज से ये आदेश लागू हो जाएंगे. अगर कोई ऐप आज से इन आदेशों का पालन नहीं करेगी तो वह UPI के पेमेंट प्रोसेस नहीं कर पाएगी. NPCI पिछले काफी समय से इस दिशा में प्रयास कर रहा है. 

पहले जारी हुए थे ये आदेश

NPCI ने पहले भी इस प्रोसेस को स्टैंडर्ड बनाने के लिए आदेश जारी किए थे. बीते साल मार्च में आए आदेशों में ट्रांजेक्शन ID को 35 कैरेक्टर में बनाने की बात कही गई थी. इससे पहले ट्रांजेक्शन ID में 4 से लेकर 35 कैरेक्टर तक होते थे. इसे देखते हुए 35 कैरेक्टर की ID जनरेट करने की बात कही गई थी. 

डिजिटल पेमेंट में UPI का बोलबाला

देश में डिजिटल पेमेंट में UPI का बोलबाला है. भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में डिजिटल पेमेंट में UPI की हिस्सेदारी कुल 34 प्रतिशत थी, जो अब दोगुना से अधिक बढ़कर 83 प्रतिशत हो गई है. यानी देश में 83 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट UPI से होती है. बाकी 17 प्रतिशत में NEFT, RTGS, IMPS, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से होने वाली सारी ट्रांजेक्शन्स आ जाती हैं.

ये भी पढ़ें-

FBI ने जारी की वॉर्निंग, अगर मेल या मैसेज में दिखें ये दो शब्द तो हो जाएं सावधान, स्कैमर्स कर सकते हैं बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Android का Logo हरा Robot ही क्यों है? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
Android का Logo हरा Robot ही क्यों है? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी
Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी
Jio का Mega Anniversary Offer, 3,599 रुपए प्लान में सालभर मिलेंगे इतने फायदे
Jio का Mega Anniversary Offer, 3,599 रुपए प्लान में सालभर मिलेंगे इतने फायदे
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले वक्त में...'
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- 'आने वाले वक्त में...'
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
PAK बॉर्डर के नजदीक क्या हो रहा, गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'मुसलमानों के...'
इवेंट में दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर भारी पड़ीं नीता अंबानी, रेड साड़ी मे लगीं बला की खूबसूरत
इवेंट में दोनों बहुओं से ज्यादा खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, रेड साड़ी में बिखेरा जलवा
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप, खुद का चेहरा लगाकर बताया असली मकसद, मचा बवाल
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप, खुद का चेहरा लगाकर बताया असली मकसद, मचा बवाल
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
'स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों लगाए POSCO और SC-ST एक्ट', बिहार में उसके गांव में आक्रोश
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!
Embed widget