एक्सप्लोरर

अगर खरीदना चाहते हैं बेहतरीन सेल्फी वाला स्मार्टफोन, तो 15 हजार से कम बजट में ही ये फोन बन सकते हैं आपकी पसंद

बाजार में 15,000 से कम की कीमत में लेटेस्ट फीचर्स से लैस स्मार्टफोन मौजूद हैं. हम आपको कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं. जिन्हें आप खरीदने पर विचार कर सकते हैं.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन की वजह से लोगों की जेब पर तगड़ा असर पड़ा है. ऐसे में महंगे स्मार्टफोन लेना थोड़ा मुश्किल हो गया है. अगर आप नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट 15,000 रुपये से कम है तो आपके लिए मार्केट में कई बढ़िया ऑप्शन हैं. आज हम आपको बताएंगे कि 15 हजार से कम की रेंज में आप कौनसा फोन खरीद सकते हैं.

Poco M2 Pro नए Poco M2 Pro में 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है, जिस पर सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलता है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया है. यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. मिड रेंज सेगमेंट में आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां यही चिपसेट इस्तेमाल करने लगी हैं. इसके 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है.

Realme 6i Realme 6i में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1800 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और यह इसका एक बड़ा प्लस पॉइंट है. क्योंकि इस कीमत में किसी अन्य स्मार्टफोन में ये फीचर नहीं दिया गया है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है. फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है. इस फोन में डुअल सिम का सपोर्ट मिलता है. पावर के लिए इस फोन में 4300mAh की बैटरी है जो कि 30W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस 12,999 रुपये है.

Realme Narzo 10 Realme Narzo 10 में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है. डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया है.यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड रियलमी यूआई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है. इस स्मार्टफोन में साथ 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जोकि 18W के फ़ास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ है. इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. Realme Narzo 10 4GB रैम वाले मॉडल की प्राइस 11,999 रुपये है.

Redmi Note 9 रेडमी नोट 9 में 6.53 इंच की एफएचडी और एलसीडी स्क्रीन के साथ गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. इसमें मीडिया टेक हेलियो जी85 चिपसेट है. इसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है, इसमें 512 जीबी तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं. इसमें 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है जोकि 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सिस्टम से लैस है. इसका मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा सेंसर भी दिया गया है. इसका फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल है. यह एंड्रॉयड 10 पर चलेगा. रेडमी नोट 9 की कीमत 11,999 रुपए से शुरू है.

Vivo U20 वीवो 20 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 और 5000 एमएच की बैटरी से लैस है, जो बॉक्स के अंदर 18वॉट फास्ट चार्जर के साथ आता है. U20 में 6.53 इंच एफएचडी प्लस 'हालो फुलव्यू डिस्प्ले' है. डिवाइस में 16 एमपी का सेल्फी कैमरा और एक एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप 16एमपी प्लस 8एमपी प्लस 2एमपी सेंसर दिया गया है. डिवाइस दो वेरिएंट 4 जीबी प्लस 64 जीबी और 6जीबी प्लस 64जीबी में रेसिंग ब्लैक और ब्रलेज ब्लू क्रमश: 10,990 और 11,990 रुपये की कीमत में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें

10,000 से कम की रेंज में ये हैं दमदार बैटरी वाले फोन, डालें एक नजर Realme का C11 स्मार्टफोन खरीदे जाने के लिए उपलब्ध, रेडमी 8A को देता है चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget