एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर बगैर पैसा दिए कैसे लाएं लाखों व्यूज? जानें तरीके

सोशल मीडिया पर बिना पैसे खर्च किए लाखों व्यूज लाने के लिए सही कंटेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक और पोस्ट करने का सही समय समझना जरूरी है. छोटे-छोटे टिप्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं.

आज के समय में सोशल मीडिया हर उम्र का व्यक्ति इस्तेमाल करता है. यह सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इससे लोग अपने काम और बिजनेस को भी आगे बढ़ा रहे हैं. Instagram, YouTube और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर अच्छी पोस्ट या वीडियो को लाखों लोग देख सकते हैं. इसके लिए हर बार पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है. अगर कंटेंट लोगों को पसंद आए और सही तरीके से बनाया गया हो, तो वह बिना किसी प्रमोशन के भी ज्यादा लोगों तक पहुंच सकता है. इसके लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर बिना पैसे खर्च किए ज्यादा व्यूज लाने का आसान तरीका.

ट्रेंडिंग टॉपिक पर बनाएं कंटेंट

सोशल मीडिया पर वही चीजें जल्दी लोगों का ध्यान खींचती हैं, जिनमें उस समय लोगों की रुचि होती है. इसलिए वीडियो या पोस्ट बनाने से पहले देखें कि लोग अभी क्या देखना और जानना पसंद कर रहे हैं. त्योहार, वायरल खबर, कोई नया ट्रेंड या लोगों की रोजमर्रा की समस्या से जुड़ा टॉपिक अच्छा विकल्प है. लेकिन सिर्फ ट्रेंड देखकर कंटेंट न बनाएं, उसमें अपनी तरफ से कुछ काम की जानकारी भी जरूर दें.

वीडियो की शुरुआत दमदार रखें

किसी भी वीडियो के शुरुआती कुछ सेकंड बहुत जरूरी होते है. अगर शुरुआत ही अच्छी नही हुई तो लोग वीडियो को आगे बढ़ा देते है. इसलिए शुरुआत अच्छी रखें. जैसे कोई सवाल पूछना, चौंकाने वाली जानकारी बताना या यह कहना कि वीडियो में क्या खास मिलने वाला है. इससे लोगों का ध्यान बना रहता है और वे वीडियो को ज्यादा देर तक देखते हैं.

यह भी पढ़े : सोशल मीडिया पोस्ट से लीक हो जाएगी लोकेशन! जानें कैसे?

लोगों के काम का कंटेंट बनाएं

सिर्फ सुंदर वीडियो बनाने से हर बार व्यूज नहीं आते. ऐसा कंटेंट बनाएं जिससे देखने वाले को कुछ सीखने, जानने या मनोरंजन करने को मिले. उदाहरण के लिए आसान टिप्स, छोटी जानकारी, समस्या का समाधान, मजेदार जानकारी या किसी चीज का सही तरीका बताया जा सकता है. जब लोगों को कंटेंट काम का लगता है तो वे उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं.

पोस्ट करने का समय भी रखें ध्यान

अच्छा कंटेंट बनाने के बाद उसे सही समय पर पोस्ट करना भी जरूरी है. अपने अकाउंट के Insights में देखकर पता करें कि आपके फॉलोअर्स किस समय ज्यादा एक्टिव रहते हैं. उसी समय के आसपास पोस्ट करने की कोशिश करें. इससे आपको अपने दर्शकों के लिए सही समय समझने में मदद मिलेगी

एक ही तरह का कंटेंट लगातार न डालें

अगर हर वीडियो बिल्कुल एक जैसा होगा तो लोग जल्दी बोर हो जाते हैं. एक ही विषय पर अलग-अलग तरीके से कंटेंट बनाएं. कभी सवाल-जवाब वाला वीडियो, कभी छोटी जानकारी और कभी किसी समस्या का आसान समाधान बताएं. इससे पेज पर लोगों का ध्यान बना रहता है. साथ ही पोस्ट के कैप्शन और कवर को भी मजेदार बनाने की कोशिश करें , क्योंकि इन्हीं से लोग तय करते हैं कि उन्हें आगे देखना है या नहीं.

कम व्यूज आएं तो तुरंत हार न मानें

सोशल मीडिया पर हर वीडियो के लाखों व्यूज आएं, यह जरूरी नहीं है. कई बार अच्छी पोस्ट को भी शुरुआत में कम लोग देखते हैं और बाद में वह तेजी से वायरल हो जाती है. इसलिए एक-दो पोस्ट के कम व्यूज देखकर निराश न हों. लगातार अच्छा कंटेंट बनाते रहें और देखें कि किस तरह की पोस्ट पर लोगों का ज्यादा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़े : Instagram को अपना डेटा AI के लिए इस्तेमाल करने से कैसे रोकें? जानें तरीके

Bhumika Panwar ABP News की Lifestyle डेस्क पर डिजिटल मीडिया इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह Mandsaur University से बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री कर रही हैं. ABP News में वह आर्टिकल और वेब स्टोरी लिखने का काम कर रही हैं, जिससे उन्हें डिजिटल मीडिया में काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है. उन्हें हिंदी में कंटेंट लिखने और नई जानकारी जुटाने में रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget