एक्सप्लोरर

इस कारण स्‍मार्टफोन की स्‍क्रीन होती है ब्लैक आउट, खुद ही ठीक कर बचाएं रिपेयरिंग का खर्चा

स्मार्टफोन की स्क्रीन ब्लैक आउट होने का सबसे बड़ा कारण ऐप्स होते हैं. कुछ आउटडेटेड या पुराने ऐप्स फोन के लेटेस्ट ओएस के साथ कम्पिटेबल नहीं होते हैं

आपने अक्सर देखा होगा कि फोन की स्क्रीन ब्लैक आउट होने लगती है. वहीं, कई बार चलते-चलते अचानक से फोन की स्क्रीन काली हो जाती है और कुछ देर बाद वे खुद ही ठीक हो जाती है. इसे ब्लैक आउट कहते हैं. एंड्रॉयड फोन में यह समस्या आम है, लेकिन स्क्रीन ब्लैकआउट होते ही लोग घबरा जाते हैं और फोन को लेकर सर्विस सेंटर पहुंच जाते हैं. हालांकि, थोड़ी-सी कोशिश करें, तो आप इसे खुद ही ठीक कर सकते हैं.

अगर आपको फोन में भी यह समस्या हो रही है, तो अब आप इसे आसानी ठीक कर सकते हैं. हालांकि, आपके लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर स्क्रीन ब्लैक आउट क्यों होती है? बता दें कि स्मार्टफोन की स्क्रीन ब्लैकआउट होने के कई कारण हो सकते हैं और इसे कुछ आसान तरीकों से ठीक भी किया जा सकता है.

आउटडेटेड ऐप

स्क्रीन ब्लैक आउट होने का सबसे बड़ा कारण ऐप्स होते हैं. कुछ आउटडेटेड या पुराने ऐप्स फोन के लेटेस्ट ओएस के साथ कम्पिटेबल नहीं होते हैं, या फिर उनमें कई खामियां होती हैं. इस कारण वो बार-बार तंग करते हैं.

माइक्रो एसडी से हो सकती है दिक्कत

कई बार आपके फोन में लगा माइक्रोएसडी भी समस्या का कारण बन जाता है. कार्ड में आप म्यूजिक, फोटो, वीडियो आदि किसी दूसरे फोन या पीसी से ट्रांसफर करते हैं और उससे ही वायरस आ जाता है और ये वायरस आपके फोन को खराब करने लगता है.  

वायरस से ब्लैक आउट

कभी-कभी इंटरनेट सर्फ करने या डेटा ट्रांसफर के दौरान कभी भी फोन में वायरस आ सकता है. जो आपके फोन में समस्या उत्पन्न कर सकता है. यदि फोन की स्क्रीन ब्लैकआउट हो रही है तो हो सकता है कि आपको फोन में वायरस हो.

बैटरी में हो सकती है समस्या

आज-कल ज्यादातर फोन यूनिबॉडी के साथ आते हैं, जिनके कारण स्क्रीन ब्लैकआउट की समस्या होती है और आपको इसको लेकर पता भी नहीं चलता है. इसलिए अगर आपके फोन में ऐप्स की वजह से कोई समस्या नहीं हो रही है, तो सकता है कि बैटरी के कारण आपका फोन ब्लैक आउट हो रहा हो.

ब्लैक आउट कैसे करें ठीक?

अगर आपका फोन बार-बार ब्लैक आउट हो रहा है, तो सबसे पहले उन ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें, जिन्हें हाल में इंस्टॉल किया है. इससे फोन ठीक हो जाता है, तो अच्छा है वर्ना अपने फोन को एक बार सेफ मोड में स्टार्ट करें.

इसके अलावा आप फोन ब्लैक आउट होने पर उसकी बैटरी निकाल कर भी उसे ठीक कर सकते हैं अगर आप बैटरी नहीं निकलती है. तो फोन की बॉडी को भलीभांति जांच लें कि कहीं बैटरी फूल तो नहीं रही है. अगर ऐसा है, तो फोन की बैटरी बदल लें.

यह भी पढ़ें : 

वर्ल्ड कप फाइनल से पहले सैमसंग का सिक्सर, अब Bixby पर दिखेगा क्रिकेट स्कोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई
लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget