एक्सप्लोरर

JioDown: रिलायंस जियो का सर्वर डाउन, लोगों ने कंपनी को किया ट्रोल, जानें किसने क्या कहा...

Mukesh Ambani: रिलायंस जियो का सर्वर अचानक डाउन हो गया है. लोगों ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर की है और कंपनी को ट्रोल करके मजाक भी उड़ाया है.

Reliance Jio Server Down: मुंकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का सर्वर 17 सितंबर 2024 यानी आज सुबह से अचानक डाउन हो गया है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके बारे में शिकायत की है. जियो नेटवर्क का सर्वर खासतौर पर मुंबई में डाउन हुआ है.

सिम और ब्रॉडबैंड - दोनों सर्विस ठप

सोशल मीडिया पर मुंबई में जियो की सिम या ब्रॉडबैंड सर्विस इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स ने जानकारी दी है कि वो मोबाइल नेटवर्क और एयरफाइबर सर्विस का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. उनके सिम में नेटवर्क नहीं दिखाई दे रहा है और ना ही एयरफाइबर सर्विस काम कर रही है. 

डाउनडिटेक्टर पर सुबह 11.30 बजे के बाद से करीब 10,000 से भी ज्यादा लोग जियो के सर्वर डाउन की रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं. उधर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर jiodown टॉप ट्रेंड में चलने लगा है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

जियो और अन्य टेलीकॉम यूज़र्स ने भी रिलायंस जियो और इस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. लोग कंपनी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और उनकी इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग कर रहे हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि एक्स पर लोग कंपनी के बारे में क्या बातें कर रहे हैं:

इस पोस्ट में एक यूज़र ने अपना जियो नेटवर्क स्टेट्स दिखाते हुए लिखा कि, "मुंबई वालों आप अपने जियो नेटवर्क का स्टेट्स अपडेट करें."

इस पोस्ट में एक यूज़र ने लिखा कि, "जब आपके मोबाइल फोन में दोनों सिम जियो के हों तब-"

इस पोस्ट में यूज़र ने लिखा है कि, "मुंबई में एक बड़ा सर्विर आउटेज देखने को मिला है, शायद और भी जगहों पर ऐसा हुआ होगा. यह क्या हो रहा है? यहां तक कि जियो ऐप भी काम नहीं कर रहा है और सोशल मीडिया पर किसी ने कुछ नहीं बताया है."

इस पोस्ट में एक यूज़र ने लिखा है कि, "पूरी मुंबई में जियो मोबाइल सर्विस डाउन हो गई है. क्या हो रहा है?"

इस पोस्ट में एक यूज़र ने लिखा है कि, "मुकेश अंबानी नाराज़ हैं"

इस पोस्ट में एक यूज़र ने लिखा है कि, "मेरा जियो एयर फाइबर अकाउंट ऐप से अचानक अदृष्य हो गया है और Jio TV+ भी काम नहीं कर रहा है."

इस पोस्ट में एक यूज़र ने लिखा है कि, "जब आपके पास जियो सिम हो और आपका वाई-फाई भी जियो फाइबर कनेक्शन वाला हो."

इस पोस्ट में एक यूज़र ने जियो के नेटवर्क डाउन की तुलना अपने वीआई (वोडाफोन-आइडिया) के वर्किंग नेटवर्क से की है.

इस पोस्ट में एक यूज़र ने लिखा है कि, "अंबानी जी का शादी का खर्चा ज्यादा हो गया है."

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस पिक्चर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि, "जियो के आईडीसी यानी डेटा सेंटर में आग लग गई है, जिसके कारण से नेटवर्क डाउन हो गया है." हालांकि, अभी तक रिलायंस जियो की ओर से आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई बयान या सूचना नहीं आई है कि जियो का सर्वर डाउन क्यों हुआ है और यह कब तक सभी यूज़र्स के लिए ठीक हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Apple का नया iOS 18 अपडेट, जानें डाउनलोड करने के बाद क्या-क्या फायदा होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग

वीडियोज

इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप
मस्जिद पर कार्रवाई के बाद उज्जैन में कैसे हैं हालात, ग्राउंड जीरो से देखिए
छात्रों की सुरक्षा और भविष्य से खिलवाड़ का असली गुनहगार कौन?
Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
Embed widget