एक्सप्लोरर

क्या Oppo Reno 12 सीरीज की बिक्री भारत में तोड़ेगी बड़ा रिकॉर्ड? कंपनी के ऑफिशियल ने किया ये दावा

Oppo Reno Series: ओप्पो ने हाल ही में अपनी रेनो 12 सीरीज लॉन्च की है. ओप्पो को उम्मीद है कि इस बार रेनो सीरीज की बिक्री में लगातार दोहरे अंकों की बढ़ोतरी होगी.

Oppo Reno 12 Series: ओप्पो ने हाल ही में अपनी नई रेनो 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. ओप्पो के प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी हेड प्रमुख पीटर डोहयुंग ली ने बताया कि कंपनी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर्स को सस्ते स्मार्टफोन्स में भी लाने पर काम कर रही है. ली ने कहा कि ओप्पो को उम्मीद है कि रेनो सीरीज की बिक्री में लगातार दोहरे अंकों की बढ़ोतरी होगी.

पीटर डोहयुंग ली के मुताबिक, रेनो ब्रांड को भारत में बहुत पसंद किया जा रहा है और इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है. 2021 से हमने हर साल रेनो की बिक्री में दो अंकों की बढ़ोतरी देखी है. हमें उम्मीद है कि नई सीरीज के साथ भी यही बढ़ोतरी जारी रहेगी. 

मार्च 2024 तिमाही में ओप्पो की बाजार हिस्सेदारी भारत में 10.1 प्रतिशत हो गई, जो पिछले साल 12 प्रतिशत थी. फिर भी, कंपनी को भरोसा है कि रेनो सीरीज की बिक्री बढ़ेगी.

ओप्पो ने भारत में लॉन्च की रेनो सीरीज

ओप्पो ने इवेंट में रेनो 12 प्रो 5जी और रेनो 12 5जी स्मार्टफोन मॉडल पेश किए, जिनमें फोटो को बेहतर बनाने और रोज़मर्रा के कामों के लिए एआई फीचर्स हैं. रेनो 12 प्रो 5जी की कीमत 36,999 रुपये है, जिसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है. 512 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 40,999 रुपये में मिलेगा.

ये मॉडल्स 18 जुलाई से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. रेनो 12 की कीमत 32,999 रुपये है, जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है, और यह 25 जुलाई से खरीदने के लिए अवेलेबल होगा.

'एआई केवल महंगे फोन के लिए नहीं होना चाहिए'

ली ने बताया कि इस साल ओप्पो के जनरेटिव एआई फीचर्स 50 मिलियन यूजर्स तक पहुंचेंगे. पिछले दस सालों में ओप्पो ने एआई से संबंधित 5,600 से अधिक पेटेंट  फाइल किए हैं. एआई केवल महंगे फोन्स और कुछ चुनिंदा लोगों के लिए नहीं होना चाहिए. हम 2024 के अंत तक ओप्पो के सभी स्मार्टफोन्स में जनरेटिव एआई फीचर्स जोड़ेंगे. इस साल, ओप्पो अपने फोन्स में 100 से अधिक जनरेटिव एआई फीचर्स लाएगा.

ओप्पो ने एआई के लिए गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है. ली ने यह भी कहा कि ओप्पो ने वादा किया है कि वह अपने यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल अपने एआई को बनाने के लिए नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें:-

Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro 5G हुए लॉन्च, यूज़र्स को मिलेंगे भरपूर AI फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget