एक्सप्लोरर

अब आपका पासपोर्ट भी बनेगा हाईटेक, भारत में शुरू हुआ ई-पासपोर्ट, जानिए कैसे बनवाएं और क्या हैं इसके फायदे

Passport Service Portal India: भारत सरकार ने ज्यादा सुरक्षित और तेज पहचान प्रक्रिया के लिए माइक्रोचिप से लैस ई-पासपोर्ट सेवा शुरू की है.

अगर आप नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो अब आपको कागजी पासपोर्ट की बजाय एक एडवांस टेक्नोलॉजी वाला ई-पासपोर्ट मिल सकता है.

दरअसल भारत सरकार ने तकनीक के एक नए युग की शुरुआत करते हुए ई-पासपोर्ट सेवा की शुरुआत कर दी है, जिससे न सिर्फ यात्रियों की पहचान को और सुरक्षित बनाया जा सकेगा, बल्कि इंटरनेशनल ट्रैवल में भी काफी आसानी होगी.

ई-पासपोर्ट क्या होता है?

ई-पासपोर्ट देखने में आम पासपोर्ट जैसा ही होता है, लेकिन इसमें एक खास माइक्रोचिप लगी होती है. इस चिप में आपकी पर्सनल जानकारी के साथ-साथ बायोमेट्रिक डिटेल्स भी सेव होती हैं, जैसे आपकी तस्वीर, फिंगरप्रिंट आदि. ये डाटा सुरक्षित तरीके से एन्क्रिप्टेड होता है, जिसे केवल अधिकृत स्कैनिंग सिस्टम ही पढ़ सकते हैं.

कहां-कहां शुरू हुई है ई-पासपोर्ट सेवा?

फिलहाल ई-पासपोर्ट की सुविधा भारत के कुछ चुनिंदा शहरों में शुरू हुई है जैसे नागपुर, चेन्नई, जयपुर, दिल्ली, हैदराबाद, रांची, शिमला, भुवनेश्वर, गोवा और जम्मू आदि. विदेश मंत्रालय की योजना है कि साल 2025 के मध्य तक इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाए ताकि हर नागरिक को इसका फायदा मिल सके.

ई-पासपोर्ट के क्या हैं फायदे?

1. बेहतर सुरक्षा: इस पासपोर्ट में लगी चिप को नकली बनाना या उससे छेड़छाड़ करना लगभग नामुमकिन है. इससे पासपोर्ट से जुड़ी धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलती है.

2. फास्ट इमिग्रेशन: इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर जब आप इमिग्रेशन से गुजरते हैं, तो यह चिप अधिकारी को तुरंत आपकी जानकारी उपलब्ध करवा देती है. इससे वेरिफिकेशन का समय कम लगता है.

3. डेटा सुरक्षित: चिप में सेव जानकारी को पब्लिक की इंफ्रास्ट्रक्चर (PKI) टेक्नोलॉजी से सुरक्षित रखा जाता है. यानी कोई भी अनजान व्यक्ति आपकी निजी जानकारी को एक्सेस या बदल नहीं सकता.

क्या पुराने पासपोर्ट धारकों को कुछ करने की जरूरत है?

नहीं, जिनके पास पहले से पारंपरिक पासपोर्ट हैं, उन्हें तुरंत नया ई-पासपोर्ट बनवाने की जरूरत नहीं है. मौजूदा पासपोर्ट जब तक वैध हैं, तब तक आप उनका उपयोग कर सकते हैं. हां, जब नवीनीकरण का समय आएगा, तब आपको ई-पासपोर्ट ही मिलेगा.

कैसे करें ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन?

  • ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया भी पहले जैसी ही है, बस आपको ऑनलाइन कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
  • [passportindia.gov.in](https://passportindia.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन करें और "Fresh" या "Reissue" पासपोर्ट के विकल्प को चुनें.
  • जरूरी जानकारी भरें और फीस का भुगतान ऑनलाइन करें.
  • नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में अपॉइंटमेंट बुक करें.
  • दिए गए समय पर ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स के साथ केंद्र पर जाएं.

भविष्य की तैयारी

ई-पासपोर्ट आने वाले समय में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के ट्रैवल डॉक्युमेंट की तरह काम करेगा. इससे भारत के नागरिकों को न सिर्फ तेज और सुरक्षित पासपोर्ट सुविधा मिलेगी, बल्कि देश की वैश्विक पहचान भी तकनीक के क्षेत्र में मजबूत होगी.

ई-पासपोर्ट भारत की एक बड़ी डिजिटल छलांग है. इससे पासपोर्ट प्रक्रिया न केवल सुरक्षित होगी बल्कि इंटरनेशनल ट्रैवलर के लिए अधिक सुविधाजनक भी बन जाएगी. अगर आप भी नया पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन करना बेहतर विकल्प हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget