एक्सप्लोरर

Nothing Phone 2 में आया ChatGPT का सपोर्ट, लेटेस्ट अपडेट के साथ आए कई फीचर्स

Nothing Phone 2: नथिंग फोन 2 में भी अब चैटजीपीटी का सपोर्ट शामिल कर दिया गया है. आइए हम आपको नथिंग फोन 2 में आए इस लेटेस्ट अपडेट के बारे में बताते हैं.

AI Featured Phone: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई फीचर का काफी बोलबाला चल रहा है. इस फीचर के तहत यूज़र्स के बहुत सारे मुश्किल काम काफी आसान हो जाते हैं. एआई टेक्नोलॉजी के बढ़ते चलन को देखते हुए स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने-अपने फोन में भी एआई फीचर्स को शामिल करना और एआई टेक्नोलॉजी का सपोर्ट देना शुरू कर दिया है.

नथिंग फोन 2 में चैटजीपीटी

ऐसी स्मार्टफोन कंपनियों की लिस्ट में नया नाम नथिंग का है. नथिंग ने भी अपने दूसरे स्मार्टफोन नथिंग फोन 2 में ओपनएआई के चैटबॉट मॉडल चैटजीपीटी का सपोर्ट देने का फैसला किया है. आइए हम आपको नथिंग फोन में आने वाले इस नए अपडेट के बारे में बताते हैं.

नथिंग फोन 2 में नथिंगओएस 2.5.5 अपडेट आना शुरू हो गया है. नथिंगओएस का यह लेटेस्ट अपडेट इस फोन में चैटजीपीटी का सपोर्ट भी लेकर आया है. नथिंग फोन 2 में इस नए अपडेट को पाने के बाद चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर से चैटजीपीटी को इंस्टॉल करना होगा. 

लेटेस्ट अपडेट के अन्य फीचर्स

नथिंग फोन 2 में आने वाला यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट होमस्क्रीन पर एक नया विजेट को जोड़ देगा, जिसके जरिए यूज़र्स के फोन की होम स्क्रीन पर ही चैटजीपीटी दिखने लगेगा. स्क्रीनशॉट और क्लिपबोर्ड पॉप-अप में कंटेंट को चैटजीपीटी में पेस्ट करने के लिए एक चैटजीपीटी बटन भी शामिल होगा.

इस अपडेट के साथ नथिंग एक्स ऐप में एक नया जेस्चर भी लाता है, जिससे नथिंग ईयर और ईयर (ए) यूज़र्स चैटजीपीटी के साथ वॉयस बातचीत भी शुरू कर सकते हैं. नथिंग फ़ोन (2) अब अल्ट्रा एक्सडीआर फीचर का भी सपोर्ट करता है, जो एचडीआर इमेज के लिए ब्राइटनेस एक्यूरेसी को बढ़ाता है. इसके अलावा इस अपडेट के साथ फोटो और पोर्ट्रेट कैमरा मोड में एक एचडीआर स्विच फीचर भी जोड़ा गया है. इस अपडेट के साथ नथिंग फोन 2 में रैम बूस्टर फीचर भी आया है.

इसके अलावा, नथिंग ने इस अपडेट के साथ एक नया बैटरी विजेट (Battery widget) पेश किया है. इस फीचर की मदद से यूज़र्स अपने फोन बैटरी की पॉवर की निगरानी पहले की तुलना में ज्यादा अच्छी तरीके से रख पाएंगे.

इसके अलावा आसान और सुविधाजनक ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक नया रिकॉर्डर विजेट भी पेश किया गया है. इस अपडेट के साथ नथिंग के इस फोन में एक नया क्विक सेटिंग टाइल भी आया है, जिससे यूज़र्स रिंग, वाइब्रेट और म्यूट मोड के बीच स्विच कर सकते हैं.

अपडेट को चेक कैसे करें?

बहरहाल, नए अपडेट के साथ इस फोन में आने वाले सभी फीचर्स में सबसे ज्यादा खास चैटजीपीटी का होमस्क्रीन पर मिलने वाला सपोर्ट है, क्योंकि आजकल एआई टेक्नोलॉजी का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है और लोग इसका उपयोग करने के लिए भी काफी उत्सुक हैं. 

नथिंह फोन 2 में नथिंग का यह लेटेस्ट अपडेट जारी किया जाना शुरू हो चुका है, लेकिन सभी यूज़र्स को एकसाथ अपडेट नहीं मिलेगा. लिहाजा, अगर आपके फोन में अपडेट नहीं आया है, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. अपने अपने फोन की सेटिंग्स -> सिस्टम -> सिस्टम अपडेट  पर जाकर लेटेस्ट अपडेट को चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Meta ने रिलीज़ किया AI असिस्टेंट Llama 3 मॉडल, मार्क जुकरबर्ग ने खुद बताई खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget