एक्सप्लोरर

जल्द लॉन्च होगा Tecno Phantom V Fold , इतनी होगी कीमत

टेक्नो जल्द अपना फोल्डेबल फोन टेकनो फैंटम V फोल्ड को लॉन्च करेगा. लॉन्च से पहले मोबाइल फोन की डीटेल्स सामने आ चुकी हैं.

Tecno Phantom V Fold Price in india: फोल्डेबल फोन्स मार्केट में धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे हैं और इसी को देखते हुए मोबाइल निर्माता कंपनियां भी फोल्डेबल फोन पर काम कर रही हैं. जल्द टेक्नो भारत में अपना फोल्डेबल फोन Tecno Phantom V Fold को लॉन्च करेगा. इस फोन के बाजार में आने के बाद ओप्पो और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी. फोल्डेबल फोन की झलक कंपनी ने एमडब्ल्यूसी में दिखाई थी. ये मोबाइल फोन अप्रैल के दूसरे हफ्ते में भारत में लॉन्च हो सकता है. स्मार्टफोन में आपको 5000 एमएएच की बैटरी,7.6 इंच की स्क्रीन और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्लस एसओसी का सपोर्ट मिलेगा. 

इतनी हो सकती है कीमत

टेक्नो V फोल्ड स्मार्टफोन को कंपनी 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च कर सकती है. स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च होगा जिसमें एक 12/256GB और दूसरा 12/512GB होगा. मोबाइल फोन की कीमत 89,999 रुपये और 99,999 रुपये होगी. हालांकि कुछ समय के लिए स्मार्टफोन 77,777 रुपए में बिक्री के लिए रखा जाएगा. कंपनी के इस फोन का निर्माण नोएडा की फैक्ट्री में किया जा रहा है और ये फैक्ट्री सालाना 24 मिलियन फोन तैयार करेगी.

स्पेसिफिकेशन

Tecno Phantom V Fold में आपको 6.42 इंच की FHD प्लस एमोलेड डुएल डिस्पले मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. साथ ही इसमें 7.65 इंच की 2K एमोलेड डिस्पले भी मिलती है. इस मोबाइल फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 50 मेगापिक्सल का 2x पोट्रेट लेंस है. मोबाइल फोन के एक्सटर्नल स्क्रीन पर आपको 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और इनर स्क्रीन पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्लस चिपसेट पर काम करता है. फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो 45 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

जल्द लॉन्च होगा पोको F5

Poco F5 स्मार्टफोन 6 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है. इसमें आपको ओएलइडी पैनल मिलेगा जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7th जेनरेशन 2 एसओसी पर काम करेगा और इसमें आपको android-13 ऑउटऑफ द बॉक्स एमआईयूआई 14 का सपोर्ट मिलेगा. मोबाइल फोन में 5000 एमएएच की बैटरी 67 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी. Poco F5 में आपको 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: अप्रैल में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन...नया लेने का प्लान है तो जान लें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget