एक्सप्लोरर

मार्च में लॉन्च हो सकता है Samsung A56 5G! जानें संभावित फीचर्स और कीमत

Samsung Galaxy A56 5G: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Samsung जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफोन Galaxy A56 5G को बाजार में लॉन्च कर सकती है.

Samsung Galaxy A56 5G: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Samsung जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफोन Galaxy A56 5G को बाजार में लॉन्च कर सकती है. हाल ही में इसके रेंडर्स और आधिकारिक सपोर्ट पेज सामने आए हैं. इससे माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को मार्च 2025 में बाजार में उतार सकती है. जानकारी के मुताबिक, यह फोन Galaxy A55 का अपग्रेडेड वर्जन होगा.

डिजाइन और कलर ऑप्शन्स

फेमश टिपस्टर Evan Blass ने इस फोन की 360-डिग्री इमेज शेयर की है, जिसमें इसका डिज़ाइन और कलर वेरिएंट नजर आ रहा है. Galaxy A56 ग्रे, पिंक, ब्लैक और ग्रीन रंगों में बाजार में उपलब्ध कराया जा सकता है. इसका डिज़ाइन प्रीमियम लुक वाला होगा, जिसमें फ्लैट एज और पंच-होल AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी. इसके अलावा, फ्रेम में रेज़्ड सेक्शन होगा, जिसमें पावर और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे, जैसा कि इसके पिछले मॉडल में भी देखने को मिला था.

कैमरा और बिल्ड क्वालिटी

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A56 में नया कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है. इसमें तीन कैमरे होंगे, जो एक ब्लैक-आउट वर्टिकल कैमरा आइलैंड में फिट किए गए हैं. साथ में LED फ्लैश भी होगा. फोन के पिछले हिस्से में ग्लास बैक होने की संभावना है. माना जा रहा है कि फोन में 50MP के प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) के साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 5MP का मैक्रो कैमरा देखने को मिलेगा. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करेगी. प्रोसेसर की बात करें तो, इसमें Samsung Exynos 1580 चिपसेट हो सकता है. यह फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज तक के वेरिएंट में आ सकता है.

बैटरी और चार्जिंग

पावर के लिए Galaxy A56 में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है. ये बैटरी 45W के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा. यह चार्जिंग स्पीड Samsung के फ्लैगशिप Galaxy S25 से भी ज्यादा होगी, जो अभी भी 25W चार्जिंग तक सीमित है.

लॉन्च और उपलब्धता

Samsung ने भारत और UK जैसे बाजारों में Galaxy A56 के आधिकारिक सपोर्ट पेज लिस्ट कर दिए हैं, जिससे इसकी जल्द लॉन्चिंग की संभावना और बढ़ जाती है. इसका मॉडल नंबर A566E/DS और A566B/DS बताया जा रहा है, जो डुअल-सिम सपोर्ट को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें:

लॉन्च से पहले लीक हुईं Realme P3 Pro की डिटेल्स! नए पैनल के साथ मारेगा एंट्री, यहां जानें पूरी जानकारी

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget