एक्सप्लोरर

लॉन्च से पहले लीक हुईं Realme P3 Pro की डिटेल्स! नए पैनल के साथ मारेगा एंट्री, यहां जानें पूरी जानकारी

Realme P3 Pro को 18 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कई प्रमुख फीचर्स पहले ही कंफर्म कर दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी जानकारी शामिल है.

Realme P3 Pro: Realme P3 Pro को 18 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कई प्रमुख फीचर्स पहले ही कंफर्म कर दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी जानकारी शामिल है. यह फोन GT Boost गेमिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा और BGMI (Battlegrounds Mobile India) के लिए खासतौर पर ऑप्टिमाइज़ किया गया होगा. अब कंपनी ने इस फोन का एक और खास फीचर टीज़ किया है. यह ग्लो-इन-द-डार्क डिज़ाइन के साथ आएगा.

ग्लो-इन-द-डार्क डिज़ाइन और शानदार लुक

Realme ने प्रेस रिलीज़ में पुष्टि की है कि P3 Pro का डिज़ाइन "Nebula Design" के साथ आएगा, जिसमें सेलुलॉइड टेक्सचर होगा. फोन में "Luminous Colour-Changing Fiber" का इस्तेमाल किया गया है, जो रोशनी को अवशोषित कर अंधेरे में चमकता है.

"42-डिग्री गोल्ड कर्वेचर" के कारण यह स्मार्टफोन बेहतर ग्रिप प्रदान करेगा. यह तीन एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा—Galaxy Purple, Nebula Glow और Saturn Brown. फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाता है. इसका थिकनेस सिर्फ 7.99mm होगा, जिससे यह स्लिम और स्टाइलिश लगेगा.

Realme P3 Pro के अन्य दमदार फीचर्स

यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होगा, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस देगा. फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. यह क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा, जो शानदार विज़ुअल अनुभव प्रदान करेगा. इसमें एयरोस्पेस ग्रेड VC कूलिंग सिस्टम होगा, जिससे फोन अधिक गर्म नहीं होगा. GT Boost गेमिंग टेक्नोलॉजी को Krafton के साथ मिलकर विकसित किया गया है, जिससे यह BGMI प्लेयर्स के लिए बेहतरीन स्मार्टफोन साबित होगा.

  • AI Ultra-Steady Frames
  • Hyper Response Engine
  • AI Ultra Touch Control

Flipkart पर होगी उपलब्धता

Realme P3 Pro को भारत में Flipkart और Realme के ऑफिशियल ई-स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा. हालांकि, इसकी कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन फीचर्स को देखते हुए यह एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

होटल बुकिंग के नाम पर बढ़ रहे हैं फ्रॉड, इन तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे स्कैमर्स, ऐसे रहें सुरक्षित

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget