एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy A17 5G: इन-बॉक्स 'सरप्राइज' के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का किफायती स्मार्टफोन, शानदार कैमरे के साथ मिली दमदार बैटरी

Samsung Galaxy A17 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है. किफायती कीमत वाले इस फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. यह फोन खरीदने वाले ग्राहकों को इसके साथ बॉक्स में एक 'सरप्राइज' भी मिलेगा.

Samsung Galaxy A17 5G Launched In India: आयरलैंड और ताइवान आदि मार्केट के बाद सैमसंग ने अब Galaxy A17 5G को भारत में भी लॉन्च कर दिया है. यह पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A16 5G को रिप्लेस करेगा. नए मॉडल को ज्यादा ड्यूरेबल डिजाइन, बेहतर कैमरा और नए सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च किया गया है. कंपनी ने बॉक्स में हैंडसेट के साथ-साथ चार्जर को भी शामिल किया है. आजकल जब कंपनियों ने चार्जर देने बंद कर दिए हैं, ऐसे में ग्राहकों के लिए यह सरप्राइज की तरह है.

क्या हैं इस फोन के फीचर्स?

Galaxy A17 में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है. यह प्लास्टिक फ्रेम और बैक के साथ आता है. धूल और पानी से बचाव के मामले में इसे IP54 रेटिंग मिली है. सैमसंग ने इसे Exynos 1330 चिपसेट से लैस किया है. एंड्रॉयड 15 पर रन होने वाले इस स्मार्टफोन को कंपनी 6साल तक एंड्रॉयड अपडेट देगी. 

कैमरा और बैटरी

सैमसंग ने Galaxy A17 के रियर में 50MP मेन कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो लेंस समेत ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP कैमरा मिला है. यह फोन 5,000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कितनी है कीमत और किससे मुकाबला?

इस फोन के 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB RAM + 128GB वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 20,499 रुपये चुकाने होंगे. अगर किसी को ज्यादा स्टोरेज की जरूरत है तो वह 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को 23,499 रुपये में खरीद सकता है. सैमसंग के इस फोन का सीधा मुकाबला Vivo T4R 5G से है. वीवो के इस फोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. मीडियाटेक Dimensity 7400 5G प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 5700 mAh की बैटरी है. इसे रियर में (50MP+2MP) का डुअल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 32MP लेंस मिलता है. फ्लिपकार्ट पर यह 19,499 रुपये में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp पर एक और धांसू फीचर की तैयारी, एक घंटे में हो जाएगा 24 घंटों वाला यह काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया

वीडियोज

Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026
Assembly Election 2026: 5 राज्यों में चुनाव..किसका चलेगा दांव? | BJP | TMC | Breaking | ABP News
Opinion Poll 2026:5 राज्यों में तारीखें तय, जानिए अब किसकी बनेगी सरकार? | TMC | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget