एक्सप्लोरर

Realme GT 7 Pro और Oppo Find X8 Pro में कौन ज्यादा बेहतर, यहां जानें फुल कंपैरिजन

Realme GT 7 Pro Vs Oppo Find X8 Pro: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने हालही में अपना नया स्मार्टफोन Realme GT 7 Pro को बाजार में लॉन्च किया है.

Realme GT 7 Pro Vs Oppo Find X8 Pro: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने हालही में अपना नया स्मार्टफोन Realme GT 7 Pro को बाजार में लॉन्च किया है. वहीं, ओप्पो ने भी इसी सेगमेंट में अपना नया फोन ओप्पो फाइंड एक्स8 प्रो को उतारा है. दोनों ही स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है. अब दोनों ही स्मार्टफोन एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं. आइए जानते हैं किस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं.

Realme GT 7 Pro Vs Oppo Find X8 Pro: डिस्प्ले

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रियलमी के नए स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. वहीं, Oppo Find X8 Pro में भी 6.78 इंच का LTPO AMOLED पैनल मौजूद है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

Realme GT 7 Pro vs Oppo Find X8 Pro: प्रोसेसर

इन दोनों स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो Oppo Find X8 Pro में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्रोसेसर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर रियलमी GT 7 Pro में स्नैपड्रैगन 8 इलीट चिपसेट प्रोसेसर मौजूद है. साथ ही दोनों स्मार्टफोन्स में 16GB तक रैम मिल जाती है. हालांकि ओप्पो में सिंगल 16GB+512GB तक इंटरनल स्टोरेज का वेरिएंट मिलता है. लेकिन रियलमी में ग्राहकों को 12GB/256GB और 16GB/512GB जैसे दो वेरिएंट्स का विकल्प मिल जाता है.

Realme GT 7 Pro vs Oppo Find X8 Pro: कैमरा सेटअप

अब दोनों ही स्मार्टफोन्स के कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो रियलमी GT 7 प्रो में 50MP के OIS प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50MP का टेलीफ़ोटो लेंस और एक 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर फाइंड एक्स8 प्रो में 50MP के OIS प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50MP टेलीफ़ोटो लेंस और एक 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा उपलब्ध कराया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Realme GT 7 Pro में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है तो वहीं Oppo Find X8 Pro में 32MP का फ्रंट कैमरा प्रदान कराया गया है.

Realme GT 7 Pro vs Oppo Find X8 Pro: बैटरी

पावर की बात करें तो ओप्पो फाइंड एक्स8 प्रो में 5910mAh की दमदार बैटरी प्रदान कराई गई है. ये बैटरी 80W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. साथ ही ओप्पो फोन में 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है.

वहीं दूसरी ओर रियलमी GT 7 प्रो में 6500mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है. ये बैटरी 120W के हाइपरचार्ज को सपोर्ट करती है.

Realme GT 7 Pro vs Oppo Find X8 Pro: कीमत

दोनों स्मार्टफोन्स की कीमतों पर नज़र डालें तो Oppo Find X8 Pro की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है. वहीं, Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा है. इसके टॉप मॉडल की कीमत कंपनी ने 62,999 रुपये तय की है.

यह भी पढ़ें:

क्या होती है QR की फुल फॉर्म और ये कैसे करता है काम?

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget