एक्सप्लोरर

OnePlus 13s vs Samsung Galaxy A56 vs Google Pixel 9a: 50 हजार की रेंज में कौन है ज्यादा दमदार, कंपैरिजन से समझें

अगर आप 50 हजार रुपये से कम बजट में एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो बाजार में इस समय OnePlus, Samsung और Google की तरफ से तीन शानदार विकल्प उपलब्ध हैं.

OnePlus 13s vs Samsung Galaxy A56 vs Google Pixel 9a: अगर आप 50,000 रुपये से कम बजट में एक प्रीमियम और दमदार स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो बाजार में इस समय OnePlus, Samsung और Google की तरफ से तीन शानदार विकल्प उपलब्ध हैं OnePlus 13s, Samsung Galaxy A56 और Google Pixel 9a. OnePlus ने हाल ही में भारत में OnePlus 13s को लॉन्च किया है जो Snapdragon 8 Gen 4 चिप और कई AI फीचर्स से लैस है. इसका प्रभावी मूल्य बैंक ऑफर सहित 49,999 रुपये है. ऐसे में यह फोन सीधी टक्कर देता है Samsung और Google के पॉपुलर मॉडल्स को. चलिए जानते हैं तीनों फोनों की तुलना में कौन सा स्मार्टफोन किस मामले में आगे निकलता है.

डिस्प्ले का मुकाबला

OnePlus 13s में 6.32-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो Dolby Vision को सपोर्ट करता है और 1600 निट्स की HBM ब्राइटनेस तक पहुंचता है. इसका एडवांस पैनल 1Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट को कंटेंट के हिसाब से एडजस्ट कर सकता है जिससे बैटरी की बचत होती है और यूज़र एक्सपीरियंस भी स्मूद बनता है. साथ ही इसकी स्क्रीन क्वालिटी और पतले बेज़ेल्स इसे बाकी दोनों डिवाइसेज़ से बेहतर बनाते हैं.

वहीं, Samsung Galaxy A56 में 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस प्रदान करता है. इसकी सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus+ दिया गया है. Google Pixel 9a की बात करें तो उसमें 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है जिसमें HDR सपोर्ट और 1800 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है, लेकिन इसमें पुराने Gorilla Glass 3 का इस्तेमाल किया गया है.

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

OnePlus 13s में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो 2025 के ज्यादातर फ्लैगशिप डिवाइसेज़ में देखने को मिल रहा है. इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में सबसे आगे रखती है.

Samsung Galaxy A56 में Exynos 1580 चिपसेट है जबकि Pixel 9a में Google का खुद का Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है. दोनों में LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है लेकिन प्रोसेसिंग पावर और एफिशिएंसी के मामले में OnePlus 13s काफी आगे है.

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus 13s में 5,850mAh की बैटरी दी गई है जो 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और अच्छी बात यह है कि चार्जर बॉक्स में ही दिया गया है. हालांकि इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा नहीं है. Pixel 9a में 5,100mAh बैटरी है जो 23W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Galaxy A56 में 5,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. बैटरी बैकअप में OnePlus 13s सबसे मजबूत साबित होता है.

सॉफ्टवेयर

OnePlus 13s में OxygenOS 15 मिलता है जो क्लीन, स्मूथ और बिना किसी ब्लोटवेयर के आता है. Pixel 9a में स्टॉक Android का अनुभव मिलता है, जो Android यूज़र्स के बीच हमेशा लोकप्रिय रहा है. Samsung A56 में OneUI 7 का लाइट वर्जन है जिसमें विज्ञापन और कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं जो यूज़र्स को परेशान कर सकते हैं.

सॉफ्टवेयर अपडेट की बात करें तो Samsung और Google दोनों 6 से 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देंगे जबकि OnePlus 4 साल तक OS और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है.

कैमरा की तुलना

Google Pixel 9a में 48MP का प्राइमरी कैमरा (Samsung GN8 सेंसर) और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है. फ्रंट कैमरा भी 13MP का है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.

Galaxy A56 में 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो लेंस दिया गया है. फ्रंट कैमरा 12MP का है लेकिन इसके सेंसर की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

OnePlus 13s में Sony LYT-700 सेंसर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा है, इसके साथ 50MP का 2x टेलीफोटो लेंस भी मिलता है. फ्रंट में 32MP का ऑटोफोकस कैमरा है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिहाज से काफी शानदार है.

कौन है बेस्ट?

OnePlus 13s परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा के मामले में Pixel 9a और Galaxy A56 दोनों से आगे निकलता है. इसका टेलीफोटो कैमरा, प्रीमियम डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर इसे इस बजट में बेस्ट चॉइस बनाते हैं. हालांकि इसमें अल्ट्रा-वाइड कैमरा की कमी और IP65 रेटिंग इसे थोड़ी सी सीमा में रखती है जबकि Samsung और Google के फोन IP67 और IP68 रेटिंग के साथ बेहतर वाटर-रेसिस्टेंस देते हैं.

यह भी पढ़ें:

लाखों Android यूज़र्स पर खतरा! भारतीय सरकार ने जारी की बड़ी सिक्योरिटी चेतावनी, कहीं आपका फोन भी तो नहीं है निशाने पर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर ग्रीन कार्ड चाहिए तो...', अमेरिका ने कर दिया बड़ा बदलाव, ट्रंप प्रशासन ने रखी ऐसी शर्त हैरान रह गए लोग!
'अगर ग्रीन कार्ड चाहिए तो...', अमेरिका ने कर दिया बड़ा बदलाव, ट्रंप प्रशासन ने रखी ऐसी शर्त हैरान रह गए लोग!
दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लू के हालात, आज तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार
दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लू के हालात, आज तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार फिर गर्मी से राहत नहीं
IPL 2026 Qualifier-1 Date, Teams, Venue: क्वालीफायर-1 की दोनों टीमों पर लगी मुहर, जानिए कब-कहां होगा प्लेऑफ का पहला मैच
Qualifier-1 की दोनों टीमों पर लगी मुहर, जानिए कब-कहां होगा प्लेऑफ का पहला मैच
Chand Mera Dil BO Day 1:अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' की धीमी हुई शुरुआत, लेकिन 'एक दिन' के ओपनिंग डे को दी मात, जानें-पहले दिन का कलेक्शन
'चांद मेरा दिल' की धीमी हुई शुरुआत, लेकिन 'एक दिन' के ओपनिंग डे को दी मात

वीडियोज

Twisha Murder Case: अब CBI खंगालेगी सबूत, समर्थ सिंह का सरेंडर ड्रामा फेल! | Bhopal | CBI Inquiry
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: समर्थ सिंह की चालाकी जबलपुर में फेल! | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी! | Bhopa | CBI Inquiry
Bharat Ki Baat | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh Yadav: PDAका दांव या हिंदुत्व का ब्रह्मास्त्र?
Sandeep Chaudhary | Inflation: 21वीं सदी का सबसे बड़े आर्थिक संकट पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर ग्रीन कार्ड चाहिए तो...', अमेरिका ने कर दिया बड़ा बदलाव, ट्रंप प्रशासन ने रखी ऐसी शर्त हैरान रह गए लोग!
'अगर ग्रीन कार्ड चाहिए तो...', अमेरिका ने कर दिया बड़ा बदलाव, ट्रंप प्रशासन ने रखी ऐसी शर्त हैरान रह गए लोग!
दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लू के हालात, आज तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार
दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लू के हालात, आज तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार फिर गर्मी से राहत नहीं
IPL 2026 Qualifier-1 Date, Teams, Venue: क्वालीफायर-1 की दोनों टीमों पर लगी मुहर, जानिए कब-कहां होगा प्लेऑफ का पहला मैच
Qualifier-1 की दोनों टीमों पर लगी मुहर, जानिए कब-कहां होगा प्लेऑफ का पहला मैच
Chand Mera Dil BO Day 1:अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' की धीमी हुई शुरुआत, लेकिन 'एक दिन' के ओपनिंग डे को दी मात, जानें-पहले दिन का कलेक्शन
'चांद मेरा दिल' की धीमी हुई शुरुआत, लेकिन 'एक दिन' के ओपनिंग डे को दी मात
ट्विशा सुसाइड केस: पुलिस हिरासत में फरार पति, कोर्ट की फटकार, CBI के हवाले किया सरकार... 10 दिनों में कब क्या हुआ
ट्विशा सुसाइड केस: पुलिस हिरासत में फरार पति, कोर्ट की फटकार, CBI के हवाले किया सरकार... 10 दिनों में कब क्या हुआ
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
ऋषिकेश होटल में बड़ा हादसा: पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, फरीदाबाद के 22 पत्रकार घायल, कई की हालत गंभीर
ऋषिकेश होटल में बड़ा हादसा: पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, फरीदाबाद के 22 पत्रकार घायल, कई की हालत गंभीर
Embed widget