एक्सप्लोरर

OnePlus 13 चोरी करने वाले चोरों की खैर नहीं! स्विच ऑफ होने के बाद ट्रैक हो जाएगा फोन

OnePlus 13: वनप्लस 13 में कंपनी एक ऐसा फीचर शामिल करने की प्लानिंग कर रही है, जिसकी मदद से लोग फोन स्विच ऑफ होने के बाद भी ट्रैक कर पाएंगे. ऐसे में इस फोन को चोरी करना चोरों के लिए खतरे की घंटी होगी.

OnePlus 13 स्मार्टफोन की चर्चा वनप्लस के घरेलू मार्केट यानी चीन से शुरू होकर अब भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में भी काफी ज्यादा होने लगी है. वनप्लस अपने इस नए प्रीमियम फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. लॉन्च से पहले फोन के कई खास फीचर्स की जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो रही है.

उन्हीं में से एक ऐसा फीचर भी है, जिसे आमतौर पर गूगल पिक्सल फोन्स में देखा जाता है, लेकिन अब वनप्लस ने भी इस खास टेक्नोलॉजी को अपने फोन में शामिल कर दिया है. आइए हम आपको इस फीचर के बारे में बताते हैं.

दरअसल, वनप्लस 13 में मिलने वाला यह फीचर फोन चोरी करने वालों के लिए मुसीबत बन सकता है. इस फीचर का नाम एंटी-थेफ्ट प्रोटेक्शन (Anti Theft Protection) है. यह फीचर गूगल पिक्सल फोन में पाया जाता है, लेकिन पहली बार वनप्लस के किसी फोन में भी इस फीचर का फायदा उठाने का मौका मिलेगा. 

OnePlus 13 में मिलेगा शानदार फीचर

वनप्लस ने पिछले महीने अपने लास्ट प्रीमियम फोन यानी वनप्लस 12 के लिए नया ओएस OxygenOS 15 का ओपन बीटा वर्जन जारी किया है. इस बीटा वर्ज़न वाला लेटेस्ट ओएस अपडेट में यूज़र्स ने पाया कि उन्हें अपना फोन स्विच ऑफ करते टाइम एक नोटिफिकेशन मिलता है कि इस फोन को ऑफलाइन मोड में भी ट्रैक किया जा सकता है. हालांकि, एंड्रॉयड ऑथोरिटी की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस 12 के स्टेबल OxygenOS 15 ओएस अपडेट में ऑफलाइन डिवाइस ट्रैकिंग के लिए कोई हार्डवेयर नहीं है.

आपको बता दें कि वनप्लस 12 में कंपनी ने प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का सपोर्ट दिया है, जो ऑफलाइन डिवाइस ट्रैकिंग फीचर के साथ नहीं आता है. हालांकि, क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite में FastConnect 7900 हार्डवेयर का सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से इस चिपसेट के साथ आने वाले फोन में ऑफलाइन ट्रैकिंग करना संभव हो पाएगा और वनप्लस 13 फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ ही लॉन्च होने वाला है. इस कारण ऐसा माना जा रहा है कि शायद वनप्लस के इस फोन में एंटी-थेफ्ट प्रोटेक्शन की सुविधा होगी, जिसके जरिए फोन को स्विच ऑफ होने के बाद भी ट्रैक किया जाना संभव होगा.

चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: OnePlus 13 में 6.82 इंच का 2K+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 4,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.

प्रोसेसर और स्टोरेज: Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ 24GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट.

बैटरी और चार्जिंग: 6,000mAh बैटरी और 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी है.

कैमरा: ट्रिपल कैमरा सेटअप – 50MP Sony LYT-808 मेन OIS कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड और 50MP पेरीस्कोप कैमरा, और 32MP फ्रंट कैमरा.

कीमत: IP68+ रेटिंग, जो पानी और धूल से बचाता है. कीमत CNY 4,499 (लगभग 53,150 रुपये) से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें:

BSNL के सबसे सस्ते प्लान ने उड़ाई Jio, Airtel की नींद, मात्र ₹6 रोजाना के खर्च पर पाएं कुल 790 GB डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget