एक्सप्लोरर

iPhone New Feature : अब फेस मास्क और चश्मा होने के बाद भी अनलॉक हो जाएगा iPhone, जल्द मिलेगा नया फीचर

iPhone Face Unlock Feature : आईफोन के अनलॉक फीचर में बड़ा बदलाव होने वाला है. आईफोन के नए अपडेट के बाद आप चेहरे पर फेस मास्क होने के बाद भी फोन को अनलॉक कर सकेंगे. जल्द ही नया फीचर रिलीज हो सकता है.

iPhone New Update : कोरोना (Corona) महामारी ने हमारी लाइफ स्टाइल, ऑफिस के वर्किंग स्टाइल और दूसरी भी चीजों में काफी बदलाव ला दिया है. इस बदलाव को अब टेक्नोलॉजी कंपनी भी अपना रही हैं. इसी कड़ी में ऐप्पल (Apple) भी शामिल है. कंपनी ने कोविड की पहली लहर में ही यह बदलाव लाना शुरू कर दिया था. अब कंपनी ने फिर से अपने सबसे बड़े फीचर में कोरोना (Covid-19) की वजह से बदलाव किया है. रिपोर्ट की मानें तो Apple एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके तहत iPhone यूजर्स फेस मास्क (Face Mask) पहनकर भी अपने फोन को अनलॉक (Unlock iPhone) कर पाएंगे. चलिए आपको इस फीचर के बारे में बताते हैं विस्तार से.

क्या है फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर iOS 15.4 अपडेट के साथ आ सकता है. इस फीचर में आपको फेस मास्क पहने हुए भी सीधे आईफोन (iPhone) अनल़ॉक करने का विकल्प मिलेगा. इसके लिए कंपनी के सेटिंग सेक्शन में आपको स्पेशल टॉगल मिलेंगे. यहां आपको 'Use Face ID With a Mask' टॉगल बटन पर क्लिक करना होगा. इसे एक्टिवेट करने के बाद आप फेस मास्क पहनकर भी फोन अनलॉक कर सकेंगे. यही नहीं अगर आपने मास्क के साथ चश्मा भी लगा रखा है तो आप इसे भी जोड़ सकते हैं. इसी सेटिंग सेक्शन में आपको 'Add Glass' का भी ऑप्शन मिलेगा.

ये भी पढ़ें : Facebook Video Profile : अब आप यूज नहीं कर पाएंगे फेसबुक का यह कमाल का फीचर, जानिए क्या था इसमें खास

क्यों पड़ी जरूरत

दरअसल, कोरोना (Corona) की वजह से पिछले 2 साल आदमी कई तरह की गाइडलाइंस के साथ जी रहा है. इसी में से एक है मास्क. अधिकतर देशों में अब भी घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य़ है. मास्क लगे होने की स्थिति में फोन अनलॉक (Unlock) नहीं हो पा रहा था. इसी को देखते हुए ऐप्पल (Apple) ने इस फीचर पर काम किया है.

ये भी पढ़ें : iPhone New Feature : बिना हार्डवेयर iPhone पर टैप करते ही क्रेडिट कार्ड से हो जाएगी पेमेंट, Apple कर रही नई टेक्नोलॉजी पर काम

अभी क्या है स्थिति

अगर फोन को अनलॉक करने की मौजूदा स्थिति को देखें तो अभी आपको नॉर्मल तरीके से फेस अनलॉक के अलावा इनडायरेक्ट तरीके से मास्क के साथ भी फोन अनलॉक करने की सुविधा मिलती है. 2021 में ऐप्पल (Apple) ने कोरोना को देखते हुए ही iOS13.5 अपडेट csx मास्क के साथ आईफोन को अनलॉक करने का फीचर जोड़ा था, लेकिन तब यूजर को इस कमांड के बाद पिनकोड के ऑप्शन पर ले जाया जाता था, जो थोड़ा जटिल लग रहा था. कंपनी ने इस समस्या को दूर करते हुए अब सीधे मास्क वाले चेहरे से भी फोन अनलॉक करने की सुविधा पर काम किया है. हालांकि यह नया फीचर किस-किस मॉडल में मिलेगा, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है, लेकिन चर्चा है कि ये विकल्प फेस आईडी (Face Id) को सपोर्ट करने वाले सभी iPhone और iPad में मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget