एक्सप्लोरर

बिना पासवर्ड के भी आपका फोन कोई इस्तेमाल नहीं कर पाएगा, अपनाएं ये आसान ट्रिक

अगर आपका फोन कोई दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल करता है और आपको फोन में पर्सनल डेटा इस्तेमाल करने का डर रहता है तो आप एक सिंपल सेटिंग से फोन को पिन कर सकते हैं. इससे आपका डेटा कोई दूसरा इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

आजकल स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि फोन में लोगों का जरूरी डेटा भी रहता है. ऐसे में कई बार जब कोई दूसरा व्यक्ति हमारा फोन इस्तेमाल करने के लिए ले लेता है तो हमें पर्सनल डेटा के लीक होने का डर सताता रहता है. ऐसे में हम आपको एक ऐसे फीचर के बारे में बता रहे हैं जिससे आपका फोन अनलॉक होने के बाद भी कोई दूसरा आपका डेटा नहीं देख पाएगा. यानि कोई दूसरा आपकी मर्जी के बिना आपका फोन इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. दरअसल एंड्रॉयड फोन में एक खास फीचर होता है, जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फीचर से आपके फोन का पर्सनल डाटा कोई दूसरा नहीं देख पाएगा. इसके लिए सेटिंग्स में ये बदलाव करें.

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में आपको Pin the Screen या Screen Pinning नाम का एक फीचर मिल जाएगा. इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई दूसरा व्यक्ति आपकी मर्जी के बिना फोन एक्सेस नहीं कर पाएगा. एंड्रॉयड 5.0 के बाद वाले सभी फोन में ये फीचर आपको मिल जाएगा. सैमसंग के स्मार्टफोन में pin windows नाम से ये फीचर मौजूद है.

इस फीचर की मदद से आप किसी भी एप को लॉक या फोन में पिन कर सकते हैं. इसके बाद आपसे जिस ऐप के इस्तेमाल के लिए कोई फोन मांगता है उसके अलावा फोन में कोई दूसरी एप ओपन नहीं होगी. यानी अगर कोई आपसे फेसबुक इस्तेमाल करने के लिए अपना फोन मांग रहा है, तो आप फेसबुक को इसमें लॉक या पिन कर दें. अब फेसबुक के अलावा आपके फोन में कुछ और नहीं चलेगा.

इसके लिए अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं.

यहां Security & Lock स्क्रीन का ऑप्शन होगा. इस पर क्लिक करें.

यहां आपको प्राइवेसी के कई ऑप्शन नज़र आएंगे. सबसे नीचे Pin the Screen या Screen Pinning का ऑप्शन नज़र आएगा.

इस ऑप्शन पर क्लिक करके ऑन कर दें.

अब दूसरे व्यक्ति को जिस एप का इस्तेमाल करना है उसे पिन करने के लिए खोलें और बंद कर दें.

अब आपको Recent Apps के ऑप्शन पर जाना है.

उस ऐप को लॉन्ग प्रेस करें जिसे आप पिन करना चाहते हैं.

यहां Pin के ऑप्शन को चुनें. अब आपके फोन में Pin किए गए एप के अलावा दूसरा कोई फीचर नहीं खुलेगा.

जब आपको फोन से Pin ऑप्शन को हटाना हो तो इसके लिए Home और Back बटन दोनों को एकसाथ दबाएं. लॉक स्क्रीन पासवर्ड का इस्तेमाल करें इसके बाद ये फीचर हट जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget