एक्सप्लोरर

Moto E22s Launched: मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किया Moto E22s, देखें कीमत, स्पेक्स और फीचर्स

Motorola Moto E22s: नए लॉन्च किए गए Moto E22s स्मार्टफोन की भारत में कीमत 8,999 रुपये है और यह 22 अक्टूबर से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Motorola Moto E22s in India: मोटोरोला ने आज भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कंपनी ने भारत में Moto E22s स्मार्टफोन लॉन्च किया. ये स्मार्टफोन MediaTek Helio G37 सिस्टम-ऑन-चिप (SoC), 16MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है. यह भारत में Moto E32 और Moto E40 जैसे दूसरी E-सीरीज स्मार्टफोन से मिलता है.

Moto E22s की कीमत और लॉन्च ऑफर

नए लॉन्च किए गए Moto E22s की भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज स्पेस के साथ सिंगल वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है. हालांकि, फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की ई-शॉप पर Moto E22s को 9,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है. यह भारत में ईको ब्लैक और आर्कटिक ब्लू कलर वेरिएंट में 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.

लॉन्च ऑफर के रूप में, मोटोरोला 2,549 रुपये के Jio बैनिफिट्स के साथ आ रहा है, जिसमें 2,000 रुपये का कैशबैक भी शामिल है, जिसे यूजर्स के पहला रिचार्ज करने पर MyJio ऐप में 50 रुपये मूल्य के 40 डिस्काउंट कूपन के रूप में जमा किया जाएगा. Moto E22s यूजर्स को कैशबैक के लिए अपने Jio प्रीपेड फोन नंबरों को 419 रुपये के कम से कम कीमत के साथ रिचार्ज करना होगा. इसके अलावा Moto E22s पर सालाना ZEE5 सब्सक्रिप्शन पर 549 रुपये की छूट भी मिलेगी. यह ऑफर 30 नवंबर 2022 तक वैलिड है.

Moto E22s के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

अब बात करते हैं इस फोन के फीचर्स की. नया लॉन्च किया गया Moto E22s 6.5-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90Hz, 1600 x 720 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस, IP52 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट कोटिंग और वाइडवाइन L1 सर्टिफिकेशन है. फोन MediaTek Helio G37 सिस्टम-ऑन-चिप द्वारा संचालित है, जो 4GB LPDDR4X रैम और 64GB eMMC स्टोरेज स्पेस के साथ उतारा गया है. इसकी स्टोरेज स्पेस को 1TB माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके और बढ़ाया जा सकता है. यह Google के Android 12 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को मोटोरोला के My UX के साथ चलता है. 

कैमरों की बात करें तो, Moto E22s स्मार्टफोन एक डुअल रियर कैमरा सेटअप को सपोर्ट करता है, जिसमें 16MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर होता है. आगे की तरफ इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए Moto E22s में 4G कनेक्टिविटी, डुअल-बैंड वाईफाई, वाई-फाई हॉटस्पॉट, GPS, ब्लूटूथ 5.0 और एक 3.5mm जैक है. यह 10W चार्जर के सपोर्ट और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है.

यह भी पढ़ें-Apple Watch में कैसे शुरू करें लो पावर मोड, क्या होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट
iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट
Upcoming Smartphones in June: Motorola Edge 70 Pro+ समेत ये मॉडल होंगे लॉन्च, यहां देखें सारी जानकारी
Upcoming Smartphones in June: Motorola Edge 70 Pro+ समेत ये मॉडल होंगे लॉन्च, यहां देखें सारी जानकारी
सस्ते में मिलेंगे गजब के फीचर्स, ये हैं 20,000 से कम कीमत वाले सबसे धाकड़ स्मार्टफोन
सस्ते में मिलेंगे गजब के फीचर्स, ये हैं 20,000 से कम कीमत वाले सबसे धाकड़ स्मार्टफोन
एक से बढ़कर एक, अप्रैल में एंट्री मारने को तैयार हैं इन कंपनियों के नए स्मार्टफोन्स
एक से बढ़कर एक, अप्रैल में एंट्री मारने को तैयार हैं इन कंपनियों के नए स्मार्टफोन्स

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget