एक्सप्लोरर

iPhone 17 Pro में भी नहीं मिलेंगे iPhone 17 Ultra में आने वाले ये फीचर्स, Apple ने कर ली बड़ी तैयारी

Apple iPhone 17 सीरीज में एक iPhone 17 Ultra लॉन्च कर सकती है. एक्सक्लूसिव फीचर और नए डिजाइन के कारण इस मॉडल को नया नाम दिया जा रहा है. इसमें कई धांसू फीचर्स मिलेंगे.

iPhone 17 Ultra Features: Apple इस साल iPhone 17 सीरीज लॉन्च करेगी. इस सीरीज में Pro Max मॉडल नहीं देखने को मिलेगा. दरअसल, नए डिजाइन और एक्सक्लूसिव अपडेट्स के साथ आने वाले इस आईफोन को कंपनी एक नए नाम के साथ लॉन्च करेगी. आगामी सीरीज में कंपनी iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Ultra लॉन्च करेगी. इस बार Pro Max मॉडल को Ultra नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसमें कई धांसू फीचर्स होंगे, जो पूरी सीरीज के दूसरे किसी भी मॉडल में नहीं दिए जाएंगे. 

iPhone 17 Ultra में होंगे ये धांसू फीचर्स

कई लीक्स में कहा गया था कि iPhone 17 Pro के दोनों मॉडल में डायनामिक आईलैंड का आकार छोटा किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा. ताजा जानकारी के अनुसार, केवल iPhone 17 Ultra में ही छोटा डायनामिक आईलैंड होगा. इसका मतलब है कि यह मॉडल अब तक के सबसे छोटे डायनामिक आईलैंड के साथ आने वाला है. 

कूलिंग के लिए वैपर चैंबर

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ऐपल केवल iPhone 17 Ultra में ही कूलिंग के लिए वैपर चैंबर देगी. यह हाई-एंड टास्क करते हुए फोन को ठंडा रखने के काम आता है. यह प्रोसेसर से जरनेट हुई हीट को वैपर में बदल देता है. इससे गेमिंग या ग्राफिक्स-हेवी टास्क करते समय फोन गर्म नहीं होता.

बड़ी बैटरी

iPhone 17 Ultra की बैटरी कैपेसिटी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन यह लगभग पुष्टि हो चुकी है कि इसमें सीरीज के बाकी मॉडल्स के मुकाबले बड़ी बैटरी दी जाएगी. इसके लिए इसका आकार थोड़ा मोटा हो सकता है. बता दें कि Apple ने iPhone 17 सीरीज की बैटरी कैपेसिटी को बढ़ाने का फैसला किया है. ऐसे में सभी मॉडल अब पहले से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ लॉन्च होंगे. 

iPhone 17 Ultra में मिल सकती है 12GB RAM

ऐसे कयास हैं कि iPhone 17 Ultra में 12GB RAM मिल सकती है. कंपनी इस सीरीज के दोनों ही प्रो मॉडल्स में 12GB RAM देने की प्लानिंग बना रही है. गौरतलब है कि AI फीचर्स को इंटीग्रेट करने के लिए अब सभी कंपनियां RAM बढ़ाने पर जोर दे रही हैं.

ये भी पढ़ें-

देशभर में फैला 5G का जाल, 776 में से इतने जिलों में मिल रही हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, सरकार ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget