एक्सप्लोरर

Google Pixel 6a के लिए भारत में प्री-बुकिंग शुरू, मिलेगा 4000 रुपये का शानदार डिस्काउंट

Google Pixel 6a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर की जा सकती है. कैमरे में मैजिक इरेजर और नाइट साइट जैसे खास फीचर्स भी दिए गए हैं.

Google Pixel 6a Pre-booking: Google Pixel 6a भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है. Google Pixel 6a को फ्लिपकार्ट से प्री-बुक किया जा सकता है. गूगल के इस फोन की बिक्री 28 जुलाई से शुरू हो जाएगी. Google Pixel 6a में गूगल के ही प्रोसेसर Google Tensor का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा इसमें सिक्योरिटी के लिए Titan M2TM चिपसेट दी गई है. इसकी बैटरी को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है. Google Pixel 6a के कैमरे में मैजिक इरेजर और नाइट साइट जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं.

Google Pixel 6a के Specifications

  • Google Pixel 6a में एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट है जो कि स्टॉक है अर्थात् इसके साथ कोई कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है.
  • गूगल के Google Pixel 6a फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है.
  • Google Pixel 6a की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है और रिफ्रेश रेट 60Hz दिया हुआ है.
  • Google Pixel 6a में ऑक्टाकोर Google Tensor प्रोसेसर दिया गया है, जो कि गूगल का इनहाउस प्रोसेसर है.
  • Google Pixel 6a में सिक्योरिटी प्रोसेसिंग के लिए Titan M2 प्रोसेसर की सुविधा है.
  • Google Pixel 6a फोन में 6 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है.
  • Google Pixel 6a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिनमें प्राइमरी लेंस 12.2 MP का है और इसका अपर्चर f/1.7 है. दूसरा लेंस 12 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल है.
  • सेल्फी के लिए Google Pixel 6a में 8 MP का कैमरा दिया गया है.
  • Google Pixel 6a के कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर की जा सकती है. इस फोन के कैमरे के साथ मैजिक इरेजर और नाइट साइट जैसे खास फीचर्स भी दिए गए हैं.
  • Google Pixel 6a में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2, और USB टाईप-सी पोर्ट की सुविधा है.
  • Google Pixel 6a में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4410mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. कम्पनी की तरफ से बैटरी को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है. यहां यह स्पष्ट कर दें कि फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं दिया जा रहा है.

Google Pixel 6a की कीमत और ऑफर्स

Google Pixel 6a की कीमत भारत में 43,999 रुपये है और इसी कीमत पर फोन को प्री-बुक किया जा सकता है. फोन के साथ Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये की छूट दी जा रही है, हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है. यदि आपके पास पुराना पिक्सल फोन है तो 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. इसके अलावा Google Pixel 6a  के साथ Nest Hub Gen2, Pixel Buds A सीरीज और Fitbit Inspire 2 को केवल 4,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही Pixel 6a के साथ तीन महीने के लिए YouTube Premium और Google One का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है.

 

Redmi Note 10S: मात्र 12,999 रुपये में मिल रहा 5 कैमरे और 6GB रैम वाला यह स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget