एक्सप्लोरर

Google I/O 2021: कार की चाबी में बदल जाएगा आपका स्मार्टफोन, Android 12 में यूजर्स को मिलेगा ये शानदार फीचर

Android 12 का फिलहाल बीटा वर्जन ही उपलब्ध है. कम्पनी इस साल के अंत तक इसका स्टेबल वर्जन ला सकती है. इस से पहले Apple भी अपने iPhone और Apple Watch के लिए 'डिजिटल कार की' का फीचर लॉन्च कर चुकी है.

अब आप जल्द ही अपने Android स्मार्टफोन से ही अपनी कार को लॉक, अनलॉक या स्टार्ट कर पाएंगे. Google इस नई तकनीक को लेकर BMW समेत दुनिया की कुछ अन्य मशहूर कार निर्माता कम्पनी के साथ काम कर रही हैं. कम्पनी ने मंगलवार को हुए अपने Google I/O 2021 इवेंट में अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 के बीटा वर्जन को लाइव किया था. यूजर्स को इस ऑपरेटिंग सिस्टम में जल्द ही  'डिजिटल कार की' का फीचर भी मिलेगा. कंपनी ने इवेंट के दौरान ही इसकी भी घोषणा की थी.   

Android और Google Play के वाइस प्रेसीडेंट समीर सामंत के अनुसार, "इस साल के अंत तक ये 'डिजिटल कार की' का फीचर चुनिंदा Google Pixel और Samsung Galaxy फोन में उपलब्ध कर दिया जाएगा." ये फीचर फिलहाल साल 2021 के कुछ चुनिंदा कारों के मॉडल और BMW समेत अन्य कंपनियों के 2022 में आने वाले कुछ मॉडल के लिये उपलब्ध होगा.

Ultra Wideband तकनीक का होगा इस्तेमाल 

'डिजिटल कार की' का फीचर Ultra Wideband (UWB) तकनीक पर काम करता है. ये एक तरह की रेडियो ट्रान्समिशन तकनीक है. जिसमें सेंसर एक छोटे रडार की तरह काम करते हुए सिग्नल की दिशा को बता सकता है. इस से आपके फोन में मौजूद एंटिना आसपास मौजूद UWB तकनीक से लैस चीजों को लोकेट और उनकी पहचान कर सकता है. इस तकनीक की सहायता से Android यूजर अपनी कार को लॉक या अनलॉक कर सकेंगे. जिन लोगों के पास NFC तकनीक से लैस कार होगी वो केवल अपनी कार के दरवाजे को फोन से टैप करके अनलॉक कर सकेंगे.  

Google के अनुसार यदि आपके दोस्त या परिवार के अन्य सदस्य आपकी कार का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यूजर सुरक्षित और रिमोट तरीक़े से अपनी 'डिजिटल कार की' उनके साथ शेयर कर सकते हैं. साथ ही समीर सामंत के अनुसार जल्द ही ये फीचर कई और कंपनी के अन्य डिवाइस के लिए भी उपलब्ध कर दिया जाएगा और BMW के साथ साथ Ford की कारों में भी जल्द ही ये तकनीक काम करेगी.

यह भी पढ़ें 

POCO का 5G स्मार्टफोन POCO M3 Pro हुआ लॉन्च, Realme 8 5G से होगा मुकाबला

सरकार की चेतावनी के बाद व्हाट्सएप की सफाई, कहा- नई प्राईवेसी पॉलिसी से निजिता पर असर नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget