एक्सप्लोरर

PLI स्कीम का दिखा असर, मोबाइल फोन प्रोडक्शन में भारत निकला आगे!

PLI: वित्त वर्ष 2021-22 में वैश्विक स्तर पर फोन के उत्पादन में वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 27.15 प्रतिशत की बढोतरी रही, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 के मुकाबले 126.11 प्रतिशत की बढोतरी रही.

Production Linked Incentive Scheme: भारत सरकार (Indian Government) भारत (India) को डिजिटल हब बनाने की दिशा में काफी लंबे समय से काम कर रही है. इसके लिए पीएम मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं खासतौर पर मोबाइल फोन (Mobile Phone) के घरेलू निर्माण पर जोर दिया था. फोन के घरेलू निर्माण को ऊपर ले जाने के लिए मोदी (PM Modi) सरकार ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (Production Linked Incentive) स्कीम की शुरुआत की थी. इस स्कीम का असर अब दिखाई देने लगा है. पीएलआई स्कीम (PLI Scheme) की वजह से मोबाइल फोन के उत्पादन में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

मोबाइल प्रोडक्शन में हुआ इज़ाफा

मोबाइल फोन के प्रोडक्शन में जोरदार इजाफा हुआ है. वित्त वर्ष 2021-22 में वैश्विक स्तर पर मोबाइल फोन के उत्पादन में वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 27.15 प्रतिशत की बढोतरी रही, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत में मोबाइल फोन के निर्माण में वित्त वर्ष 2020-21 के मुकाबले 126.11 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गई है. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के निर्यात के मोर्चे पर भी भारत को प्रॉफिट हो रहा है. मई में इलेक्ट्रानिक्स वस्तुओं के निर्यात में 47.37 प्रतिशत तो जून 60.70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसके अलावा, इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात में मई में 12 प्रतिशत तो जून में मात्र 3.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

मई 2020 में शुरू हुई पीएलआई स्कीम

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के लिए 2020 के मार्च में पीएलआइ (PLI) का ऐलान किया गया था. बता दें, इलेक्ट्रानिक्स आइटम के निर्माताओं को इंसेंटिव (Incentive) मिलना भी शुरू हो चुका है. अब तक इन निर्माताओं को 1781.02 करोड़ के इंसेंटिव दिए जा चुके हैं. 

निर्यात के मामले में देश को बड़ा फायदा

चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में वस्तुओं के कुल निर्यात में 24.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं के निर्यात में पहली तिमाही की औसत बढ़ोतरी दर 57 प्रतिशत ही रही है. मासिक आधार पर भी इलेक्ट्रानिक वस्तुओं का निर्यात ऊपर की तरफ जा रहा है.

'सरकार ब्लॉकिंग का आदेश देती रही तो हमारा धंधा बंद हो जाएगा', ट्विटर ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget