एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन मार्केट में फिर वापसी के लिए तैयार BlackBerry, बेहद खास फीचर के साथ अगले साल आएगा नया हैंडसेट

अभी तक नए मोबाइल फोन के रिलीज को लेकर कोई तय वक्त आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह 2021 के पहले हिस्से में लॉन्च हो जाएगा.

मोबाइल फोन की दुनिया में एक वक्त सबसे पॉपलुर और आकर्षक ब्रांड रहा ब्लैकबैरी पिछले कुछ एक दशक में फीका पड़ गया है. कुछ साल से कंपनी बाजार से लगभग पूरी तरह गायब हो चुकी थी, लेकिन अब इस ब्रांड के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है. ब्लैकबैरी एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में अपनी वापसी के लिए तैयार है.

TCL के छोड़ने के बाद नए समझौते

ब्लैकबैरी ने नए स्मार्टफोन के निर्माण के लिए ऑनवार्ड मोबिलिटी (OnwardMobility) और एफआईएच मोबाइल (FIH Mobile) के साथ लाइसेंसिंग समझौता किया है, जिसके तहत कंपनी एक नया स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी.

ब्लैकबैरी ने 2016 में चीन की कंपनी TCL के साथ लाइसेंसिंग समझौता किया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में दोनों अलग हो गए थे. नए समझौते के तहत ऑनवार्ड मोबिलिटी नई डिवाइस को डेवलप करेगी, जबकि एफआईएच मोबिलिटी इसकी डिजाइनिंग और निर्माण पर काम करेगी.

फिजिकल कीपैड की वापसी

यह एक 5G सपोर्ट हैंडसेट होगा. इस मोबाइल के साथ ही ब्लैकबैरी अपने बेहद खास फिजिकल क्वर्टी (QWERTY) कीपैड को वापस लाएगी, जो एक वक्त तक कंपनी के मोबाइल फोन के सबसे आकर्षक पहलुओं में से एक हुआ करता था.

हालांकि अभी तक नए मोबाइल फोन के रिलीज को लेकर कोई तय वक्त आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह 2021 के पहले हिस्से में लॉन्च हो जाएगा. शुरुआत में यह सिर्फ उत्तरी अमेरिका और यूरोप में उपलब्ध रहेगा. भारत समेत अन्य देशों में इसके आने की कोई जानकारी अभी नहीं है.

ब्लैकबैरी ने भरोसा दिलाया है कि नए फोन में भी कंपनी के पुराने स्मार्टफोन की तरह की सिक्योरिटी फीचर होंगे, जो यूजर्स की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के साथ ही उनकी निजता का ध्यान रखेंगे और उनके एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाएगा.

ये भी पढ़ें

xiaomi का Redmi 9 इंडिया में 27 अगस्त को होगा लॉन्च, ये हैं फीचर्स, इस फोन को मिलेगी चुनौती

नोकिया एंड्रॉयड के साथ लॉन्च करेगा फीचर फोन, गूगल अस्टिटेंट बटन सहित कई चीजें हैं खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget