एक्सप्लोरर

Apple के iPhone SE 4 का डिजाइन हुआ लीक, फीचर्स भी आए सामने, जानें क्या रह सकती है अनुमानित कीमत

Apple इस साल के पहले आईफोन के तौर पर iPhone SE 4 को लॉन्च कर सकती है. लॉन्चिंग से पहले इसका लुक लीक हो गया है और कुछ फीचर्स की भी जानकारी सामने आ चुकी है.

अमेरिकी कंपनी अगले कुछ महीनों में इस साल का पहला आईफोन लॉन्च कर सकती है. यह iPhone SE 4 मॉडल होगा. इसकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. ताजा लीक हुईं तस्वीरों से इसके डिजाइन की काफी जानकारी सामने आ गई है. इससे अंदाजा लगाना आसान हो गया है कि आगामी आईफोन में किस प्रकार का डिजाइन होगा. इसके कुछ फीचर्स भी पहले लीक हो गए थे. आइए जानते हैं कि इसके डिजाइन और फीचर्स में क्या-क्या देखने को मिल सकता है.

कैसा होगा iPhone SE 4 का लुक?

पहले ऐसे कयास थे कि इस फोन में डायनामिक आईलैंड दिया जा सकता है. हालांकि, इनके विपरित iPhone SE 4 में कंपनी का ट्रेडिशनल नॉच डिजाइन होगा. इसके रियर में सिंगल कैमरा सेटअप होगा, जो SE लाइनअप की सिंपल डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखेगा. फोन की राइट साइड में पावर बटन दी जाएगी. इसके अलावा चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट होगा. दरअसल, यूरोप में बिक्री के लिए अब स्मार्टफोन और दूसरे गैजेट में USB-C पोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है. इसके चलते ऐपल को लाइटनिंग पोर्ट छोड़कर यह बदलाव करना पड़ा है.

बाकी फीचर्स के बारे में भी सामने आई जानकारी

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि iPhone SE 4 में OLED डिस्प्ले और 8GB RAM और A18 चिपसेट मिल सकता है. इसे Apple Intelligence से भी लैस किए जाने की उम्मीद है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का कैमरा दिया जा सकता है, जो इसकी पुरानी जनरेशन के 12MP के मुकाबले बड़ी अपडेट है. इसके साथ ही इसमें ऐपल का पहला 5G मॉडम दिया जा सकता है, जो कनेक्टिविटी स्पीड और एफिशिएंसी को बढ़ाएगा.

कब हो सकता है लॉन्च?

अभी तक Apple ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी अनुमानित कीमत 40,000-50,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

Amazon Prime मेंबर हो जाएं सावधान! हैकिंग की वॉर्निंग जारी, खुद को ऐसे रखें सेफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौरव गोगोई के आरोपों पर असम CM हिमंता का पलटवार, बोले- कांग्रेस की वास्तविकता...
गौरव गोगोई के आरोपों पर असम CM हिमंता का पलटवार, बोले- कांग्रेस की वास्तविकता...
ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, 'हम सभी को उनसे...'
ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, 'हम सभी को उनसे...'
BB20: मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा
मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा
रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता
रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता

वीडियोज

आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?
जमुई की घटना पर जवाब कौन देगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गौरव गोगोई के आरोपों पर असम CM हिमंता का पलटवार, बोले- कांग्रेस की वास्तविकता...
गौरव गोगोई के आरोपों पर असम CM हिमंता का पलटवार, बोले- कांग्रेस की वास्तविकता...
ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, 'हम सभी को उनसे...'
ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, 'हम सभी को उनसे...'
BB20: मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा
मनोज तिवारी बेटी को नहीं करते सपोर्ट, 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर करना पड़ता है गुजारा
रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता
रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: फैकल्टी ने निकाला मार्च, हटाए गए प्रोफेसर का किया समर्थन
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: फैकल्टी ने निकाला मार्च, हटाए गए प्रोफेसर का किया समर्थन
राम मंदिर चढ़ावा: CCTV में कैद चोरी की 105 घटनाएं, SIT को SC से चार्जशीट फाइल की इजाजत
राम मंदिर चढ़ावा: CCTV में कैद चोरी की 105 घटनाएं, SIT को SC से चार्जशीट फाइल की इजाजत
अक्टूबर में लगाएं ये सब्जियां, सर्दियों में होगी तगड़ी कमाई
अक्टूबर में लगाएं ये सब्जियां, सर्दियों में होगी तगड़ी कमाई
Embed widget