एक्सप्लोरर

Apple यूजर्स को बड़ा झटका! iPhone 16e लॉन्च के बाद कंपनी ने बंद किए ये आईफोन, देखें लिस्ट

एप्पल ने आईफोन 16e लॉन्च कर iPhone SE, 14 और 14 Plus को बंद कर दिया है. 16e एप्पल का सबसे सस्ता आईफोन है, जिसमें 48MP कैमरा और OLED स्क्रीन है.

दिग्गज टेक कंपनी Apple ने अपने किफायती आईफोन iPhone 16e को लॉन्च कर दिया है. इस नए फोन को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने अपने 3 डिवाइस को ऑफिशियली बंद कर दिया है. इस लिस्ट में iPhone SE, iPhone 14 और iPhone 14 Plus शामिल होंगे. कंपनी के इस फैसले के बाद 16e Apple द्वारा बेचा जाने वाला सबसे किफायती iPhone है. हालांकि, इससे पहले iPhone SE 3 कंपनी का सबसे सस्ता iPhone था. वहीं, आईफोन 14 को उन लोगों के लिए वैल्यू फॉर मनी डिवाइस माना जाता था, जो प्रीमियम और मॉडर्न फीचर्स की तलाश में रहते थे.

क्यों बंद किए गए ये 3 डिवाइस?

Apple ने 16 सीरीज को लॉन्च करने के बाद ये बात साफ कर दी थी कि वे जल्द ही iPhone 14 और iPhone 14 Plus को डिस्कंटिन्यू कर देंगे. ऐसे में iPhone SE 3 और iPhone 14 को इस कारण बंद करने का फैसला लिया गया था, क्योंकि वे बाजार में लाइटनिंग पोर्ट वाले अकेले iPhone थे और EU ने अब सभी डिवाइस में USB Type-C को अनिवार्य कर दिया था. 

कैसी है कैमरा क्वालिटी

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने iPhone 16e में 48MP का सिंगल कैमरा उपलब्ध कराया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ आता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

फोन में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं. साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC और GPS सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं. इस फोन में Apple का Emergency SOS via Satellite सपोर्ट भी दिया हुआ है. 

iPhone 16e के फीचर्स और कीमत

iPhone 16e में 6.1-इंच की OLED स्क्रीन दी गई है. यह आईफोन 16 की तरह A18 चिपसेट से लैस है और Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है. इसमें 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और एक प्रोग्रामेबल एक्शन बटन दिया गया है. भारत में iPhone 16e के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये, 256GB वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये रखी गई है. 

ये भी पढ़ें-

Made in India होगा Apple का लेटेस्ट iPhone 16e, कंपनी ने किया कंफर्म, जानें डिटेल्स

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget