एक्सप्लोरर

ट्रेन में मोबाइल हो गया चोरी? अब ऐप की मदद से फटाफट मिलेगा वापस, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा

कई बार देखा गया है कि रेल यात्रा के दौरान लोगों का स्मार्टफोन चोरी या गायब हो जाता है.इसी को देखते हुए रेलवे ने अब एक नई सुविधा शुरू की है जिससे मोबाइल चोरी होने पर उसे आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा.

Lost Smartphone in Train: कई बार देखा गया है कि रेल यात्रा के दौरान लोगों का स्मार्टफोन चोरी या गायब हो जाता है. इस स्थिति में यात्री काफी परेशान हो जाते हैं. इसी को देखते हुए रेलवे ने अब एक नई सुविधा शुरू की है जिससे यात्री के मोबाइल चोरी होने पर उसे आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा. दरअसल, दूरसंचार विभाग (DoT) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मिलकर एक नया कदम उठाया है जिससे मोबाइल की ट्रेसिंग, ब्लॉकिंग और रिकवरी अब पहले से आसान हो गई है.

जानें क्या है यह नया सिस्टम?

दूरसंचार विभाग के 'संचार साथी' पोर्टल को अब भारतीय रेलवे के 'रेल मदद' ऐप से जोड़ दिया गया है. इस सिस्टम के ज़रिए यात्री अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत सीधे 'रेल मदद' ऐप पर दर्ज कर सकते हैं. यह शिकायत अपने आप 'संचार साथी' पोर्टल पर पहुंच जाएगी जहां से मोबाइल को ब्लॉक किया जाएगा ताकि उसका गलत इस्तेमाल न हो सके और उसकी ट्रैकिंग शुरू की जा सके.

संचार साथी पोर्टल में मिलने वाली सुविधाएं

इस पोर्टल पर कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं जिससे मोबाइल फोन को खोजना और भी आसान हो जाता है.

ब्लॉकिंग सुविधा: कोई भी व्यक्ति अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल को पोर्टल पर रिपोर्ट करके ब्लॉक कर सकता है.

ट्रेसिंग और रिकवरी: पुलिस और RPF को मोबाइल की ट्रेसिंग और रिकवरी की सूचना दी जाती है.

साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग: यह पोर्टल टेलीकॉम संसाधनों के दुरुपयोग, साइबर फ्रॉड और अन्य डिजिटल अपराधों की शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी देता है.

कैसे करें शिकायत

अगर आपका मोबाइल यात्रा के दौरान चोरी हो जाता है तो आप इस ऐप पर आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

  • इसके लिए सबसे पहले आपको रेल मदद ऐप डाउनलोड करना होगा और उसमें मोबाइल खोने या चोरी होने की शिकायत दर्ज करनी होगी.
  • इसके बाद शिकायत अपने आप 'संचार साथी' पोर्टल पर पहुंच जाएगी.
  • आप चाहें तो सीधे www.sancharsaathi.gov.in पर जाकर भी मोबाइल ब्लॉक करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Instagram में आया ये नया अपडेट, अब आप अपने फेवरेट लोगों को एक साथ भेज सकते हैं Reels

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, हो सकता है एक्शन
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, हो सकता है एक्शन
3 Star vs 5 Star AC Power Consumption: 3 Star और 5 Star AC में कितनी होती है बिजली की बचत, जानें 1 घंटे का हिसाब-किताब?
3 Star और 5 Star AC में कितनी होती है बिजली की बचत, जानें 1 घंटे का हिसाब-किताब?
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
WhatsApp Username Feature... सुनने में अच्छा लेकिन इसमें छिपा है बड़ा खतरा! प्राइवेसी बढ़ेगी या फर्जी अकाउंट?
WhatsApp Username Feature... सुनने में अच्छा लेकिन इसमें छिपा है बड़ा खतरा! प्राइवेसी बढ़ेगी या फर्जी अकाउंट?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
India Loans: कितने देशों को कर्ज देता है भारत, जानें सबसे ज्यादा किस पर उधार?
कितने देशों को कर्ज देता है भारत, जानें सबसे ज्यादा किस पर उधार?
Embed widget