एक्सप्लोरर

iQOO Z9 5G: लॉन्चिंग से पहले ही लीक हुई कीमत, इतने में मिलेगा आइकू का नया 5जी फोन

iQOO Z9 5G Details Leaked: आइकू का यह नया फोन 12 मार्च को भारत में लॉन्च होने जा रहा है. एक नई लीक जानकारी में फोन के प्राइस से जुड़ी डिटेल्स सामने आई है...

iQOO Z9 5G Details: आइकू अपना नया फोन iQOO Z9 5G 12 मार्च को लॉन्च करने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही फोन से जुड़ी कई डिटेल्स लीक हो चुकी हैं. जहां कंपनी ने पिछले दिनों फोन के कुछ खास फीचर्स के बारे में बताया था तो वहीं प्राइस से जुड़ी कुछ लीक जानकारी भी सामने आने लगी है. 

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लीक जानकारी देते हुए बताया कि  8GB RAM/128GB स्टोरेज वाले iQOO Z9 5G की कीमत 17 हजार 999 रुपये होने की उम्मीद है. इसके अलावा 8GB RAM/256GB स्टोरेज वाले iQOO Z9 5G की कीमत 19 हजार 999 रुपये होने की संभावना है. यह फोन अमेजन एक्सक्लूसिव हो सकता है और प्राइम यूजर्स के लिए 13 मार्च को उपलब्ध हो सकता है. इसके अलावा सभी यूजर्स के लिए ये स्मार्टफोन 14 मार्च को मिल सकेगा. 

फोन पर कैसे मिल सकता है एक्स्ट्रा डिस्काउंट

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ये भी बताया कि अगर आप आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो फोन पर आपको 2 हजार रुपये का डिस्काउंट भी मिल सकता है. इससे पहले कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Z9 5G के चिपसेट की जानकारी दी थी. कंपनी के मुताबिक इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu V10 बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 7,34,000 पॉइंट्स हासिल किए हैं. 

iQOO Z9 5G के कैमरा फीचर के बारे में भी कई जानकारी सामने आई. आइकू के इस स्मार्टफोन के प्राइमरी कैमरा में Sony IMX882 sensor का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी का दावा है कि इस फोन की प्राइस रेंज में Sony IMX882 Sensor के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा. फोन का कैमरा सेंसर OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है. फोन के टीजर से ये भी पता चलता है कि फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो एक एलईडी फ्लैश के साथ आएगा. फोन ग्रीन शेड में टेक्स्चर्ड पैटर्न के साथ आएगा. 

यह भी पढ़ें:-

Airtel के करोड़ों यूज़र्स को लगा झटका, बढ़ी इन दो प्रीपेड प्लान्स की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमरा वाला AirPods या Smart Glasses! कौन सा डिवाइस लॉन्च करेगा Apple, iOS 27 के कोड से हो गया खुलासा
कैमरा वाला AirPods या Smart Glasses! कौन सा डिवाइस लॉन्च करेगा Apple, iOS 27 के कोड से हो गया खुलासा
Tech Explainer: रिचार्ज प्लान क्यों महंगा करना चाह रही हैं कंपनियां, आपकी जेब को कितना झटका लगेगा? यहां जानें
Tech Explainer: रिचार्ज प्लान क्यों महंगा करना चाह रही हैं कंपनियां, आपकी जेब को कितना झटका लगेगा? यहां जानें
अगर आपके पास भी है ये Smartphones तो इस साल हो जाएंगे बेकर! कंपनी नहीं देगी ये सपोर्ट, चेक करें लिस्ट
अगर आपके पास भी है ये Smartphones तो इस साल हो जाएंगे बेकर! कंपनी नहीं देगी ये सपोर्ट, चेक करें लिस्ट
गाय के गोबर से मिलेगी एआई डेटा सेंटर को पावर, अमेरिका में चल रही तैयारी
गाय के गोबर से मिलेगी एआई डेटा सेंटर को पावर, अमेरिका में चल रही तैयारी

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget