एक्सप्लोरर

एक कमांड पर बदल देगा कपड़े और वीडियो का बैकग्राउंड, Instagram ने दिखाई नए फीचर की झलक

इंस्टाग्राम AI वीडियो एडिटिंग टूल ला रहा है, जो यूजर्स को टेक्स्ट कमांड से वीडियो में कपड़े, बैकग्राउंड और ज्वैलरी बदलने की अनुमति देगा. यह अगले साल रोल आउट होगा.

Instagram New Feature: मेटा के मालिकाना हक वाली इंस्टाग्राम कंटेट क्रिएटर्स के लिए लगातार नए फीचर लाती रहती है. इसी कड़ी में कंपनी ने एक नए AI वीडियो एडिटिंग टूल की झलक दिखाई है. यह फीचर आने के बाद क्रिएटर्स एक ही टैप से अपने वीडियो में बड़े बदलाव कर पाएंगे और यह सब AI की मदद से होगा. यह फीचर अगले साल तक सब यूजर्स के लिए रोल आउट होने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ यूजर्स इस पर सवाल भी उठा रहे हैं. आइये पहले जानते हैं कि इस फीचर में क्या मिलेगा.

Movie Gen AI पर बेस होगा नया फीचर

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने इस नए फीचर की झलक दिखाई है. इस फीचर में यूजर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर वीडियो में अपने कपड़े और बैकग्राउंड को बदल सकेंगे. सिर्फ इतना ही नहीं, वो अपनी मनपसंद ज्वैलरी भी पहन सकेंगे. यानी उन्हें सिर्फ टेक्स्ट लिखकर कमांड देनी है. इसके बाद यह फीचर अपने आप उनके वीडियो को एडिट कर उनके कपड़े और बैकग्राउंड बदल देगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adam Mosseri (@mosseri)

 

यह ऐसा पहला टूल नहीं होगा. एडोबी का फायर फ्लाई और OpenAI का सोरा पहले से ही टेक्स्ट कमांड के आधार पर वीडियो एडिट कर रहे हैं, लेकिन मेटा ने इनके मुकाबले अपने मॉडल को बेहतर बताया है. मेटा का कहना है कि उसका फीचर आइडेंटिटी और मोशन को बाकी मॉडल्स की तुलना में बेहतर तरीके से हैंडल करता है.

यूजर्स उठा रहे हैं फीचर पर सवाल

कुछ यूजर्स इंस्टाग्राम के इस फीचर को लेकर उत्साहित हैं तो कुछ इस पर सवाल भी उठा रहे हैं. मोसेरी के वीडियो के कमेंट में एक यूजर ने कहा कि यह फीचर लोगों को नकली होने और नकली वास्तविकता गढ़ने में सक्षम करेगा. यह बहुत खराब है. दूसरे यूजर ने लिखा कि किसी को पेरिस के AI बैकड्रॉप पर देखने में क्या मजा आएगा. यह ब्लूस्क्रीन की तरह एक छलावा है. 

ये भी पढ़ें- 

कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ YouTube की सख्ती, अब ऐसा वीडियो अपलोड किया तो खैर नहीं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget