एक्सप्लोरर

भारत सरकार ने 30 करोड़ से भी ज़्यादा व्यूज वाले 3 Youtube Channels पर लगाई रोक, वजह भी डिटेल में बताई

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 3 यूट्यूब चैनल्स पर रोक लगाने के लिए कहा है. इन चैनल्स की लिस्ट में News Headlines, Sarkari Update और Aaj Tak Live शामिल हैं.

Youtube Channel Ban in India: भारत सरकार ने एक बार फिर से कुछ यूट्यूब चैनल्स पर रोक लगाने के लिए कहा है. सरकार की सोशल मीडिया की दुनिया पर भी पैनी नज़र बनी हुई है. इस बार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने चैनल्स पर रोक लगाने को कहा है. इस लिस्ट में कुल 3 यूट्यूब चैनल शामिल हैं. इन चैनल्स पर फेक न्यूज फैलाने के आरोप में शिकंजा कसा गया है. आपको जानकारी हैरानी होगी कि इन यूट्यूब चैनल्स की वीडियो को 30 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है कि फेक न्यूज फैलाने वाले यूट्यूब चैनल्स की तरफ सख्त कदम उठाया हो. इससे पहले भी सरकार इस तरह के कई यूट्यूब चैनल्स पर रोक लगा चुकी है. 

ये हैं चैनल्स के नाम

Press Information Bureau (PIB) ने 20 दिसंबर 2022 को ट्वीट कर जानकारी दी कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 3 यूट्यूब चैनल्स पर रोक लगाने के लिए कहा है. इन चैनल्स की लिस्ट में News Headlines, Sarkari Update और Aaj Tak Live शामिल हैं. यहां यह स्पष्ट कर दें कि आज तक लाइव इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़ा हुआ नहीं है. इन चैनल्स के 33 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज थे.

 

इस वजह से हुई रोक की बात

पीआईबी ने बताया कि यह तीनों ही यूट्यूब चैनल्स फेक न्यूज फैलाने का काम कर रहे थे. इन चैनल्स ने सुप्रीम कोर्ट, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और भारत के प्रधानमंत्री से जुड़ी कई फेक वीडियो अपलोड की हुई थी, और इन वीडियो पर लाखों की संख्या में व्यू थे. न्यूज हेडलाइन (News Headlines) चैनल के 9.67 लाख सब्सक्राइबर्स और 31,75,322900 व्यू थे. सरकारी अपडेट्स (Sarkari Updates) के सब्सक्राइबर्स की संख्या 22.6 लाख और 8,83,594 व्यू थे. आजतक लाइव (Aaj Tak Live) चैनल के 65.6 हजार सब्सक्राइबर्स और वीडियो पर 1,25,04,177 व्यू थे.

पीआईबी फेक कवर फोटो की फोटो भी की शेयर

पीआईबी ने इन चैनल्स पर उपलब्ध वीडियो की कवर फोटो शेयर की हैं, जिसमें कई फर्जी खबरों को प्रसारित किया जा रहा था. बता दें, भारत सरकार ने बीते अप्रैल माह में इसी तरह के 16 यूट्यूब चैनल्स को बैन किया था. इन चैनल्स में पाकिस्तान के 6 समाचार चैनल और 10 भारत के समाचार चैनल शामिल थे. 

यह भी पढ़ें: 5G तो लॉन्च हो गया... लेकिन ये किस-किस मोबाइल में चलेगा उसकी लिस्ट यहां देख लीजिए, इस कम्पनी का सिर्फ 1 फ़ोन है 5G सपोर्टेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget