एक्सप्लोरर

मोबाइल चोरी होने पर तुरंत ब्लॉक कराएं, कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर सकेगा इस्तेमाल

अगर आपका फोन चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए तो सबसे पहले फोन को ब्लॉक कराएं. इससे फोन पर कई भी नेटवर्क सपोर्ट नहीं करता और फोन को कोई दूसरा इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

आज के दौर में मोबाइल फोन हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गया है. फोन सिर्फ बात करने तक ही सीमित नहीं रह गए. डिजिटल युग में हमारा बहुत सारा जरूरी डेटा भी फोन में होता है. ऑनलाइन बैंक, शॉपिंग, जरूरी डॉक्यूमेंट्स से लेकर फोटो तक हर चीज हमारे फोन में होती है. ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए तो आर्थिक नुकसान तो होता ही है. साथ ही आपके फोन को गलत इस्तेमाल भी हो सकता है. आजकल ऐसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं जिसमें बैंक फ्रॉड से लेकर आपराधिक घटनाओं में चोरी के फोन का इस्तेमाल हो रहा है. ऐसी घटनाओं की वजह से आपको जेल भी जाना पड़ सकता है. तो अगर कभी आपका फोन चोरी हो जाए तो सबसे पहले अपने मोबाइल फोन को ब्लॉ करें. इससे कोई दूसरा आपके फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और न ही फोन को बेच पाएगा. आइये जानते हैं फोन ब्लॉक करने के लिए क्या करें.

चोरी या गुम हो जाने पर ऐसे ब्लॉक करें मोबाइल

  • अगर आपका फोन चोरी हो जाए तो सबसे पहले पुलिस में FIR दर्ज कराएं. आप ऑफलाइन या ऑनलाइन तरीके से रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं. शिकायत दर्ज कराने के बाद आप FIR की कॉपी और कंप्लेंट नंबर जरूर ले लें.
  • इसके बाद सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर यानि CEIR की वेबसाइट gov.in पर विजिट करना होगा. CEIR के पास देश के हर फोन का डाटा जैसे फोन का मॉडल, सिम और IMEI नंबर मौजूद रहता है. यहां से चोरी हुए मोबाइल को भी खोजा जा सकता है.
  • gov.in पर आपको तीन ऑप्शन Block/Lost Mobile, Check Request Status और Un-Block Found Mobile दिखेंगे. यहां आपका चोरी हुए फोन को ब्लॉक करने के लिए Stolen/Lost Mobile ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.इसके बाद एक पेज खुलेगा, जिसमें अपने मोबाइल की डिटेल दर्ज करनी होगी.
  • आप यहां मोबाइल नंबर, IMEI नंबर डिवाइस ब्रांड, कंपनी, फोन खरीदने की invoice, फोन खोने की तारीख रजिस्टर करनी होगी.इसके अलावा राज्य, जिला, फोन चोरी होने का एरिया, कंप्लेंट नंबर दर्ज करना होगा. यहां आप एफआईआर की कॉपी अपलोड करके इसे अपलोड कर दें.
  • इसके बाद Add more complaint पर क्लिक करें यहां आपको मोबाइल ओनर का नाम, पता, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आइडेंटिटी दर्ज करनी होगी. यहां आपको अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा.
  • रजिस्टर किए गए नंबर पर एक ओटीपी जाएगा. इसके बाद वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इस तरह फाइनल सब्मिट करके मोबाइल फोन को ब्लॉक किया जा सकेगा. अगर फोन मिल जाएगा तो इसकी जानकारी आपके रजिस्टर्ड फोन पर मिल जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोटो में लिखा Text ऐसे करें Copy, Translate और Search! गजब है iPhone का फीचर
फोटो में लिखा Text ऐसे करें Copy, Translate और Search! गजब है iPhone का फीचर
Spam Calls पर TRAI का शिकंजा, AI बताएगा कौन कर रहा स्पैम?
Spam Calls पर TRAI का शिकंजा, AI बताएगा कौन कर रहा स्पैम?
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने! हैरान करने वाले खुलासे
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने!
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
Embed widget